सार
सात शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, पुणे और हैदराबाद में इस साल जनवरी-सितंबर में 3.49 लाख मकान बिके हैं। आंकड़ा इस साल 4.5 लाख इकाई पहुंच सकता है। 2022 में कुल 3.65 मकान बिके थे।
देश के सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री इस कैलेंडर वर्ष (2023) में 4.5 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकती है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 38 फीसदी अधिक है। 2022 में कुल 3.27 लाख करोड़ रुपये के मकान बिके थे। एनारॉक के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी और लग्जरी मकानों की अधिक मांग से इस कैलेंडर वर्ष में अब तक 3.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय संपत्तियां बिक चुकी हैं। यह एक साल पहले की तुलना में 7 फीसदी अधिक है।
9 माह में बिके 3.49 लाख घर
सात शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, पुणे और हैदराबाद में इस साल जनवरी-सितंबर में 3.49 लाख मकान बिके हैं। आंकड़ा इस साल 4.5 लाख इकाई पहुंच सकता है। 2022 में कुल 3.65 मकान बिके थे।
दिल्ली-एनसीआर में 29% तेजी
- पुणे : मकानों की बिक्री सर्वाधिक 96% बढ़कर 39,945 करोड़ रुपये पहुंच गई।
- दिल्ली-एनसीआर : 38,895 करोड़ से 29% बढ़कर 50,188 करोड़ रुपये पहुंच गई बिक्री।
- मुंबई : 41% बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये।
- हैदराबाद : 43% बढ़कर 35,802 करोड़।
- बंगलूरू : 42% बढ़कर 38,517 करोड़।
- कोलकाता : 19% बढ़कर 9,025 करोड़।
- चेन्नई : 45 फीसदी बढ़कर 11,374 करोड़ रुपये पहुंच गई मकानों की बिक्री।