वैश्विक मंदी के डर के बीच माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और अमेजन जैसी बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट की वजह से दुनियाभर में छंटनी का दौर अगले कुछ महीने तक जारी रहेगा। विश्लेषकों का कहना है कि मुनाफे में गिरावट की भरपाई के लिए ये कंपनियां न सिर्फ कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं बल्कि कार्यालयों की संख्या भी घटा रही हैं।
अमेजन : कंपनी की आय 38 फीसदी घटी है। कमाई 22 साल में सबसे धीमी गति से बढ़ी है।
10 फीसदी तक और घट सकती हैं नौकरियां : डेन इवेस के विश्लेषक वेडबुश का कहना है कि 2020 एवं 2021 में भारी संख्या में भर्ती करने वाली ये अमेरिकी कंपनियां कमाई घटने की वजह से 5 से 10 फीसदी और कर्मचारियों की छंटनी कर सकती हैं।
अमेजन : 2,300 कर्मचारियों को निकालने का नोटिस
18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना के तहत अमेजन अब अमेरिका, कनाडा और कोस्टारिका में छंटनी कर रही है। वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन (डब्ल्यूएआरएन) साइट के मुताबिक, कंपनी सिएटल और बेलेव्यू में 2,300 कर्मचारियों को निकाल रही है। इन्हें चेतावनी नोटिस भेजा गया है।
ट्विटर में फिर छंटनी की तैयारी: ट्विटर फिर छंटनी की तैयारी में है। सोशल मीडिया मंच की कमान एलन मस्क के हाथ में आने के बाद से 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाला जा चुका है।