फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: एसआईपी में बढ़ रहा भरोसा; विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी; पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Sat, 09 Mar 2024 11:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फरवरी लगातार 36वां महीना है, जब इक्विटी फंड में निवेश आया है। इस दौरान इक्विटी फंड में निवेश बढ़कर 26,866 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले 23 महीनों का यह रिकॉर्ड है। जनवरी में इक्विटी फंड में 21,780 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

विज्ञापन
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। पहली बार इसमें निवेश 19,000 करोड़ के पार पहुंच गया है। फरवरी में एसआईपी में 19,187 करोड़ का निवेश आया। जनवरी में यह 18,838 करोड़ था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने एसआईपी का कुल एयूएम यानी निवेशकों के निवेश का मूल्य 2.49 फीसदी बढ़कर 10.52 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। ब्यूरो 

स्मॉल-मिडकैप से हुई निकासी: आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में स्मॉल और मिडकैप फंडों से निवेशकों ने जमकर निकासी की है। स्मॉलकैप में निवेश 10 फीसदी और मिडकैप में 12 फीसदी घटा है। गोल्ड ईटीएफ में 997 करोड़ रुपये का निवेश आया है।

इक्विटी में लगातार 36वें माह निवेश: फरवरी लगातार 36वां महीना है, जब इक्विटी फंड में निवेश आया है। इस दौरान इक्विटी फंड में निवेश बढ़कर 26,866 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले 23 महीनों का यह रिकॉर्ड है। जनवरी में इक्विटी फंड में 21,780 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

स्पेक्ट्रम की अगली नीलामी 20 मई से, मंगाए गए आवेदन

विज्ञापन

स्पेक्ट्रम की अगली नीलामी 20 मई, 2024 से शुरू होगी। दूरसंचार विभाग ने आवेदन मंगाने के लिए शुक्रवार को जारी नोटिस में यह जानकारी दी। सरकार मोबाइल फोन सेवाओं के लिए 96,317.65 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर आठ स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी करेगी। ये बैंड 800, 900, 1,800, 2,100, 2,300, 2,500, 3,000 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज हैं। नोटिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही कुछ कंपनियों के पास मौजूद स्पेक्ट्रम के साथ ही इस साल खत्म होने वाली फ्रीक्वेंसी को भी नीलामी में रखा जाएगा। 2022 की नीलामी में रिलायंस जियो ने 5जी स्पेक्ट्रम पर 88,078 करोड़ खर्च किए थे।

विदेशी मुद्रा भंडार में 6.55 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.55 अरब डॉलर बढ़कर 625.626 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह भी विदेशी मुद्रा भंडार 2.975 अरब डॉलर बढ़कर 619.072 अरब डॉलर पहुंच गया था। अक्तूबर, 2021 में देश के पास रिकॉर्ड 645 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था। 
विज्ञापन

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक मार्च वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 6.043 अरब डॉलर बढ़कर 554.23 अरब डॉलर पहुंच गई। देश का स्वर्ण भंडार भी 56.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 48.417 अरब डॉलर पर पहंुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का रिजर्व 4.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.798 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, विशेष निकासी अधिकार में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें