फरवरी लगातार 36वां महीना है, जब इक्विटी फंड में निवेश आया है। इस दौरान इक्विटी फंड में निवेश बढ़कर 26,866 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले 23 महीनों का यह रिकॉर्ड है। जनवरी में इक्विटी फंड में 21,780 करोड़ रुपये का निवेश आया था।
म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। पहली बार इसमें निवेश 19,000 करोड़ के पार पहुंच गया है। फरवरी में एसआईपी में 19,187 करोड़ का निवेश आया। जनवरी में यह 18,838 करोड़ था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने एसआईपी का कुल एयूएम यानी निवेशकों के निवेश का मूल्य 2.49 फीसदी बढ़कर 10.52 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। ब्यूरो
स्मॉल-मिडकैप से हुई निकासी: आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में स्मॉल और मिडकैप फंडों से निवेशकों ने जमकर निकासी की है। स्मॉलकैप में निवेश 10 फीसदी और मिडकैप में 12 फीसदी घटा है। गोल्ड ईटीएफ में 997 करोड़ रुपये का निवेश आया है।
इक्विटी में लगातार 36वें माह निवेश: फरवरी लगातार 36वां महीना है, जब इक्विटी फंड में निवेश आया है। इस दौरान इक्विटी फंड में निवेश बढ़कर 26,866 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले 23 महीनों का यह रिकॉर्ड है। जनवरी में इक्विटी फंड में 21,780 करोड़ रुपये का निवेश आया था।
स्पेक्ट्रम की अगली नीलामी 20 मई से, मंगाए गए आवेदन