फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Layoff: क्या बड़ी छंटनी तैयारी कर रही अमेजन? 16000 कर्मचारियों पर खतरा, गलती से भेजे गए एक मेल से खुलासा

Wed, 28 Jan 2026 05:01 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेजन जल्द ही एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी कर सकता है, जिसमें करीब 16,000 नौकरियां प्रभावित होने की आशंका है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक प्रभावित कर्मचारियों को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है और न ही अमेजन ने इस योजना की पुष्टि की। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
अमेजन - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक दिग्गज अमेजन एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अलग-अलग विभागों और क्षेत्रों में करीब 16,000 कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर सकती है। इसी बीच एक लीक ईमेल ने इस योजना की पुष्टि के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के कुछ कर्मचारियों को प्रोजेक्ट डॉन ईमेल भेजें शीर्षक वाला एक ईमेल मिला। इस ईमेल के साथ एक कैलेंडर इनवाइट भी भेजा गया था, जिसमें सभी प्राप्तकर्ताओं को एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। हालांकि, माना जा रहा है कि यह ईमेल समय से पहले गलती से भेज दिया गया था। कुछ ही समय बाद उस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया, जिससे कंपनी की संभावित छंटनी योजना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रोजेक्ट डॉन के नाम से भेजे गए ईमेल से खुली पोल

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक प्रभावित कर्मचारियों को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है और न ही अमेजन ने इस योजना की पुष्टि की है। मंगलवार को एडब्ल्यूएस की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कोलीन ऑब्रे के नाम से एक ईमेल भेजा गया, जिसमें गलती से यह कहा गया कि अमेरिका, कनाडा और कोस्टा रिका में प्रभावित कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाले जाने की सूचना दे दी गई है। ईमेल में इस छंटनी को प्रोजेक्ट डॉन नाम दिया गया था।

रॉयटर्स द्वारा देखे गए स्लैक संदेशों के अनुसार, जिन एडब्ल्यूएस कर्मचारियों को यह ईमेल मिला था, उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रस्तावित बैठक को लगभग तुरंत ही रद्द कर दिया गया। ईमेल में ऑब्रे ने लिखा, “इस तरह के बदलाव सभी के लिए कठिन होते हैं। ये फैसले सोच-समझकर लिए जाते हैं ताकि हम संगठन और AWS को भविष्य की सफलता के लिए तैयार कर सकें।”
विज्ञापन


अमेजन ने इस मामले पर टिप्पणी के लिए भेजे गए अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस छंटनी का असर AWS, रिटेल, प्राइम वीडियो और मानव संसाधन (HR) जैसे विभागों पर पड़ सकता है, हालांकि इस सप्ताह होने वाली कटौती का पूरा दायरा अभी स्पष्ट नहीं है।

अक्तूबर में 14,000 कर्मचारियों की हुई छटनी

गौरतलब है कि अमेजन ने अक्तूबर में करीब 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। उस समय कंपनी ने कॉर्पोरेट स्टाफ को लगभग 30,000 तक कम करने की व्यापक योजना का संकेत दिया था। मंगलवार को ही अमेजन ने अपने फ्रेश ग्रॉसरी और गो मार्केट डिवीजनों में भी नौकरियों में कटौती की थी, क्योंकि कंपनी कुछ फिजिकल स्टोर्स बंद करने और कुछ को होल फूड्स में बदलने की योजना बना रही है। हालांकि, प्रभावित कर्मचारियों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई।

इस नई छटनी से अमेजन का 10 प्रतिशत हिस्सा होगा प्रभावित

अगर अक्तूबर में बताई गई 30,000 नौकरियों की कटौती पूरी होती है, तो यह अमेजन के कुल 1.58 मिलियन कर्मचारियों का छोटा हिस्सा होगा, लेकिन कंपनी के कॉर्पोरेट वर्कफोर्स का लगभग 10% हिस्सा प्रभावित हो सकता है।

अमेजन ने अक्तूबर में एक ब्लॉग पोस्ट में इन छंटनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग से जोड़ा था। कंपनी की HR प्रमुख बेथ गैलेटी ने संकेत दिया था कि भविष्य में और भी नौकरियों में कटौती हो सकती है। मंगलवार को भेजे गए गलत ईमेल में भी गैलेटी के एक ब्लॉग पोस्ट का जिक्र था, जो अभी तक अमेजन की वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें