फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्फाबेट के शेयर 13% टूटे: एक दिन में 42 लाख करोड़ रुपये स्वाहा; गूगल क्लाउड और यूट्यूब ने बढ़ाई चिंता

Fri, 30 Oct 2026 05:42 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद 13 फीसदी की भारी गिरावट आई। इससे कंपनी का बाजार मूल्य करीब 500 अरब डॉलर यानी 42 लाख करोड़ रुपये घट गया। कंपनी ने राजस्व और मुनाफे में अनुमानों को पीछे छोड़ा, लेकिन गूगल क्लाउड की धीमी कमाई और यूट्यूब के विज्ञापन राजस्व में कमजोरी ने निवेशकों को निराश किया। एआई से कमाई की उम्मीदों और डिजिटल विज्ञापन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच निवेशकों की चिंता बढ़ गई।
 
विज्ञापन
शेयर बाजार में लौटी रौनक। - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजे आने के बाद शेयरों में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू से करीब 500 बिलियन डॉलर (लगभग 42 लाख करोड़ रुपये) एक झटके में साफ हो गए हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में यह किसी भी कंपनी की मार्केट वैल्यू में आई अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावटों में से एक है। अल्फाबेट ने इस तिमाही में कुल राजस्व और मुनाफे के मामले में विश्लेषकों के अनुमानों को पार कर लिया था, लेकिन दो मुख्य मोर्चों पर आई कमजोर रिपोर्ट ने निवेशकों को बुरी तरह डरा दिया। 

गूगल क्लाउड की धीमी रफ्तार 
निवेशक इस समय यह देखने के लिए बेताब हैं कि एआई क्रांति से कंपनियों को कितनी कमाई हो रही है। इस तिमाही में गूगल क्लाउड का रेवेन्यू 10.2 बिलियन डॉलर रहा, जो निवेशकों की उम्मीद के मुताबिक नहीं था।
विज्ञापन


यूट्यूब विज्ञापन में कमजोरी
गूगल की कमाई का एक बहुत बड़ा जरिया यूट्यूब पर आने वाले विज्ञापन हैं। इस तिमाही में यूट्यूब के विज्ञापन राजस्व में भारी गिरावट देखी गई। टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स से मिल रही कड़ी टक्कर और वैश्विक स्तर पर कंपनियों द्वारा विज्ञापनों पर खर्च कम करने के कारण यूट्यूब की कमाई अनुमान से काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें