फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सांसद साध्वी प्रज्ञा के आरोप पर अकासा एयर ने मांगी माफी, कहा- घटना की विस्तार से होगी जांच

Fri, 16 Feb 2024 03:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनजर और उनके साथियों पर दिल्ली में उन्हें हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उन्होंने गुरुवार देर रात आकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और उसके साथियों पर उन्हें हानि पहुंचाने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले को बढ़ता देख अकासा एयर ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा नेता साध्वी ने गुरुवार रात तीन बजकर 20 मिनट पर सोशल मीडिया पर यह लिखकर आरोप लगाया कि आकासा एयर के ड्यूटी मैनेजर इमरान और उनके साथियों ने षड्यंत्र कर उन्हें हानि पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने इसकी शिकायत नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की और उम्मीद जताई कि कार्रवाई की जाएगी।

अकासा एयर की सफाई
वहीं, सांसद के आरोपों पर बढ़ते मामले को देखकर अकासा एयर ने सफाई दी है। उसने कहा, 'सांसद प्रज्ञा ठाकुर को हुए डी-बोर्डिंग अनुभव पर खेद है। उन्हें हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। घटना की विस्तार से जांच की जाएगी। हम अपनी सेवाओं में सुधार जारी रखने के अवसर के रूप में लेंगे।'
विज्ञापन


यह है मामला
भोपाल सांसद गुरुवार देर रात आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या QP1120 में बैठकर मुंबई से दिल्ली आई थीं। इस दौरान ही उनके साथ कुछ हुआ है, जो उन्होंने अपनी आपत्ति सोशल मीडिया पर व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, मुंबई से दिल्ली आकासा एयर की फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं कि आप कार्यवाही अवश्य करेंगे। जय श्री राम।" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इमरान और उसके साथियों ने किस तरह हानि पहुंचाई है, जिस पर सिंधिया से कार्यवाही की उम्मीद की गई है।

2019 में भी हुआ था विवाद
इससे पहले 23 नवंबर 2019 को साध्वी प्रज्ञा दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में सवार हुई थी। सीट को लेकर साध्वी की क्रू मेंबर से बहस हुई थी। फिर धरने पर बैठ गई थी। यात्रियों ने विमान में साध्वी के बर्ताव की निंदा की थी। एक वीडियो भी वायरल हुआ था। एक यात्री ने तो भोपाल सांसद से कह दिया था कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस तरह का बर्ताव कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें