फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akasa Air: राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर की उड़ान सेवाएं इसी महीने हो सकती हैं शुरू, डीजीसीए से मिला लाइसेंस 

Thu, 07 Jul 2022 07:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीजीसीए से लाइसेंस मिलने के बाद माना जा रहा है कि Akasa Air जुलाई के आखिरी सप्ताह तक अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान सेवा शुरू कर सकती है। उम्मीद है कि 15 जुलाई के बाद से Akasa Air में टिकटों बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एयरलाइन Akasa Air से जुड़ी एक बड़ी सूचना सामने आई है। नागर विमानन सेवाओं की नियामक संस्था डीजीसीए (Directorage General of Civil Aviation) से Akasa Air को एयरलाइन लाइसेंस मिल गया है। एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि उसे डीजीसीए से एओसी (Air Operator Certificate) मिल गया है। अब जल्द की कंपनी विमान सेवाएं शुरू हो सकती हैं।  

विज्ञापन


कब से उड़ान भर सकती है Akasa Air 

डीजीसीए से लाइसेंस मिलने के बाद माना जा रहा है कि Akasa Air जुलाई के आखिरी सप्ताह तक अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान सेवा शुरू कर सकती है। उम्मीद है कि 15 जुलाई के बाद से Akasa Air में टिकटों बुकिंग शुरू हो जाएगी। कुछ दिनों पहले मीडिया से बातचीत में एयरलाइन कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने भी इस बात के संकेत दिए थे।

Akasa Air ने लाइसेंस मिलने पर जतायी खुशी
 

डीजीसीए से एयरलाइन लाइसेंस मिलने के बाद Akasa Air के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया कि हमें अपने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) की प्राप्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब हम कमर्शियल उड़ान सेवाओं की शुरूआत करने में सक्षम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें