फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akasa Air: सीईओ बोले- हम हर दूसरे हफ्ते अपने बेड़े में एक नया विमान जोड़ेंगे, झुनझुनवाला काे ऐसे किया याद

Wed, 17 Aug 2022 07:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Akasa Air: विनय दुबे ने अपने बयान में कहा है कि मिस्टर झुनझुनवाला को धन्यवाद। हम उनके योगदान के लिए उनका हमेशा आभारी रहेंगे। अकासा एयर अगले पांच वर्षों में अपने बेड़े में 72 विमान शामिल करने के लिए वित्तीय साधनों से लैस और एक अच्छी तरह से पूंजीकृत एयरलाइन है। 
विज्ञापन
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरलाइन की दुनिया में इसी महीने कदम रखने वाली आकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने बुधवार को कहा कि अगले 18 महीनों में नए विमानों का ऑर्डर देने के लिए एयरलाइन वित्तीय रूप से काफी मजबूत है, जो ऑर्डर दिए जाएंगे वे पहले की तुलना में काफी बड़े होंगे।

बता दें कि राकेश झुनझुनवाला जिनकी रविवार की सुबह मौत हो गई उनके परिवार के पास अकासा एयर में 45% की हिस्सेदारी है। आकासा एयर ने बीते वर्ष 26 नवंबर को विमान निर्माता कंपनी बोईंग के साथ 72 मैक्स विमानों की खरीदारी के लिए डील किया था। 

विज्ञापन

दुबे ने अपने बयान में कहा है कि मिस्टर झुनझुनवाला को धन्यवाद। हम उनके योगदान के लिए उनका हमेशा आभारी रहेंगे। दुबे के अनुसार अकासा एयर अगले पांच वर्षों में अपने बेड़े में 72 विमान शामिल करने के लिए वित्तीय साधनों से लैस और एक अच्छी तरह से पूंजीकृत एयरलाइन है। एयरलाइन को बोईंग के साथ डील के अनुसार अब तक तीन विमानों को डिलिवरी मिल चुकी है। 


दुबे ने कहा, "हम हर दो सप्ताह में एक नया विमान जोड़कर अपने बेड़े को बढ़ाना जारी रखेंगे। ये हमारी यात्रा में संतुष्टिदायक क्षण हैं। हम अकासा एयर की ओर से राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।" सीईओ ने कहा कि अकासा में उन लोगों के लिए जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उनके साथ संपर्क में थे उनके लिए यह एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने टिकटों की बिक्री के लिए 'रेटगेन' के साथ किया करार

वहीं, एयर इंडिया ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि एयरलाइन ने अपने उत्पाद 'एयरगेन' प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनी रेटगेन का चयन किया है जो वास्तविक समय, सटीक और उच्च गुणवत्ता वाले विमान किराया डेटा के साथ टिकट की कीमतों को गतिशील रूप से समायोजित करने में यात्रियों की सहायता करेगा। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के पास 113 विमानों का बेड़ा है जो रोजाना 500 से अधिक उड़ानें संचालित करता है।

इंडिगो और जेटस्टार के बीच सस्ती विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए हुआ समझौता


ऑस्ट्रेलिया की कम लागत वाली एयरलाइन जेटस्टार के यात्री अब इंडिगो की उड़ानों में सीट बुक कर सकते हैं। दोनों एयरलाइन के बीच हुआ एक इंटरलाइन समझौता बुधवार से प्रभाव में आ गया है। 

इंडिगो और जेट स्टार एयरलाइन ने बुधवार को एक सयुक्त बयान जारी कर कहा “जैसा कि हवाई यात्रा की मांग में सुधार जारी है, कम लागत वाले यात्रा विकल्पों की तलाश करने वाले जेटस्टार ग्राहक अब सिंगापुर में जेटस्टार के हब से बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और तिरुचिरापल्ली सहित प्रमुख भारतीय गंतव्यों के लिए इंडिगो के कम किराए की फ्लाइट बुक कर सकते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें