फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: विमान एक मशीन है जिसमें गड़बड़ी आ सकती है, इस पर हंगामा खड़ा करना सही नहींः डीजीसीए डीजी

Thu, 28 Jul 2022 04:26 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DGCA: डीजीसीए के डीजी अरुण कुमार ने कहा है कि हमें गड़बड़ियों को दूर कर विमानन मानकों का अनुसरण करते हुए विमानों का परिचालन जारी रखना होता है। ये एक प्रक्रिया है जो सतत चलती रहती है।
विज्ञापन
डीजीसीए डीजी अरुण कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनियों की नियामक संस्था डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation)  के डीजी (Director General)  ने कहा है कि हाल के दिनों में हुई कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियों के बाद देश की एयरलाइन इंडस्ट्री पर हंगामा खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

डीजीसीए के डीजी अरुण कुमार ने कहा है कि विमान एक कॉम्प्लेक्स मशीन है और इसमें कई कल-पुर्जे होते हैं। उनमें छोटी-मोटी गड़बड़ियां आती रहती हैं पर उन्हें मानकों का अनुपालन करते हुए हवाई संचालन के लिए उपयोग में लाना जारी रखा जा सकता है।

विज्ञापन

डीजीसीए के डीजी अरुण कुमार ने कहा है कहा है कि हां ये सच है कि पिछले कुछ दिनों में कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया, कई विमानों को वापस लौटना पड़ा या रिजेक्ट किया गया। कई बार टेक ऑफ के दौरान गड़बड़ियां आईं और एहतियातन या प्राथमिकता के आधार पर आपातकालीन लैंडिंग कराई, मिस्ड एप्रोच या तकनीकी खराबी के कारण कई बार उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा पर पर आप मुझे बताएं कि किस एविएशन बाजार में ये समस्याएं सामने नहीं आती हैं?

हमें गड़बड़ियों को दूर कर विमानन मानकों का अनुसरण करते हुए विमानों का परिचालन जारी रखना होता है। ये एक प्रक्रिया है जो सतत चलती रहती है।

वहीं दूसरी ओर, डीजीसीए ने गुरुवार को कहा है कि हाल के दिनों में अलग-अलग एयरलाइनों में इंजीनियरिंग से संबंधित घटनाओं में वृद्धि की रिपोर्ट के आधार पर डीजीसीए ने कई ऑडिट और स्पॉट चेक किए जिसमें पाया गया कि विमानों में आई गड़बड़ियों की सही ढंग से पहचान नहीं की गई। इसका कारण था एमईएल रिलीज की बढ़ती प्रवृत्ति और प्रमाण स्टाफ की कमी होना।

विज्ञापन


डीजीसीए के अनुसार, ‘इन कमियों को दूर करने के लिए एयरलाइनों के साथ कई बैठकें की गईं जिनमें उन्हें निर्देश दिया गया है कि सभी एयरलाइन सभी केंद्रों पर आवश्यक टाइप रेटेड प्रमाणन स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि संचालन के लिए विमान को छोड़ने से पहले यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी गड़बड़ियों को ठीक कर लिया गया है।’ डीजीसीए ने कहा है कि सभी एयरलाइनों को इस बारे में सूचित करते हुए कहा गया है कि वे सभी केंद्रों पर अस्थायी पोस्टिंग या फ्लाइट ड्यूटी टाइप रेटेट प्रमाणन स्टॉफ तैनात करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें