फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया यात्रियों से नहीं लेगा फ्यूल सरचार्ज, किरायों में करने जा रहा है बदलाव

Sat, 09 Jun 2018 12:45 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air india
विज्ञापन

घाटे से जूझ रही एयर इंडिया फिलहाल यात्रियों से फ्यूल चार्ज के नाम पर अतिरिक्त किराया नहीं वसूलेगी। हालांकि कंपनी ने साफ कर दिया है कि वो आने वाले दिनों में किराये में बदलाव करेगी, ताकि उसे कम से कम नुकसान हो। 

विज्ञापन


अन्य कंपनियों ने लगाया है फ्यूल सरचार्ज
एयर इंडिया को छोड़कर के जेट, इंडिगो और गो एयर ने किराये पर अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। कंपनियों का तर्क है कि ईंधन में काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। जेट फ्यूल की कीमतों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे एयरलाइंस कंपनियों पर 40 फीसदी अतिरिक्त भार पड़ रहा है। 

इंडिगो वसूल रहा है 400 रुपये फ्यूल सरचार्ज
लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो यात्रियों से घरेलू रूट्स पर 400 रुपये फ्यूल सरचार्ज वसूल रही है। एक हजार किमी से नीचे 200 रुपये चार्ज कर रहा है। अन्य कंपनियों ने भी इसी तरह का कदम उठाया है। 
विज्ञापन


ईंधन में हो चुकी काफी बढ़ोतरी
1 जून को एटीएफ का दाम दिल्ली में 70028 रुपये प्रति किलोलीटर था, जो कि पिछले साल 49730 रुपये प्रति किलोलीटर था। एयर इंडिया के सीएमडी और चेयरमैन प्रदीप सिंह खरोला ने कहा कि कंपनी अपनी ऑपरेशनल कॉस्ट को कम कर रही है, ताकि कम से कम घाटा हो।

अप्रैल में 84 फीसदी यात्रियों ने एयर इंडिया से यात्रा की थी। पूरे देश में इसका मार्केट शेयर 13.3 फीसदी है। इस साल कंपनी को नौ एयरबस ए320 नियो इंजन की आपूर्ति होगी, जिससे इसके विमानों की संख्या 115 से बढ़कर 124 हो जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें