फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा के विलय की प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक पूरा होगा मर्जर

Mon, 20 Feb 2023 11:14 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा एयर लाइन के मर्जर से संबंधित बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारों के अनुसार पहले चरण में दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के रोल तय करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा संस के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन के विलय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों एयरलाइन ने इस पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों एयरलाइन के कर्मचारियों को एडजस्ट करने पर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक एयर इंडिया और विस्तारा के वरीय अधिकारियों की एक टीम इस विलय को अंतिम रूप देने में जुटी है। इसके अलावा मानव संसाधन का विलय पूरा करने के लिए कंसल्टेंसी फर्म डेलॉयट की मदद ली जा रही है। कानूनी और नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए लॉ फर्म एजेडबी पार्टनर्स की सेवाएं ली जा रहीं हैं।

बता दें कि पिछले साल टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस ने एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन के विलय का एलान किया था। सिंगापुर एयरलाइन ने मर्जर के बाद अपनी 25.1 फीसदी होल्डिंग को मर्ज होने वाली एंटिटी में लगाने की बात कही थी। इस मर्जर को मार्च 2024 तक पूरा किया जाना है। बता दे कि विस्तारा एयरलाइंस टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस का 51:49 प्रतिशत हिस्सेदारी वाला ज्वाइंट वेंचर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें