फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया मुंबई से शुरू करेगा दो नई उड़ानें, एक होगी डायरेक्ट फ्लाइट

Mon, 17 Jun 2019 06:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया सितंबर माह से तीन नई उड़ानें शुरू करने जा रही है। इनमें से एक डायरेक्ट फ्लाइट होगी जो नैरोबी जाएगी। इसके अलावा दो अन्य उड़ानें दिल्ली और मुंबई से शुरू होंगी। इस बात की घोषणा खुद नागर विमानन मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को की है। 

27 सितंबर से शुरू होगी तीन उड़ानें

पुरी ने ट्वीट करके बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 27 सितंबर से एयर इंडिया दो नई उड़ानों को शुरू करेगी। इनमें से एक उड़ान मुंबई-नैरोबी के बीच सीधी सेवा होगी। इससे भारत और केन्या हवाई सेवा में सुधार होगा। इसके साथ ही मुंबई से पटना होते हुए अमृतसर की एक उड़ान और शुरू की जाएगी। पुरी ने कहा कि गुरू नगरी से श्री पटना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई विमान सेवा को भी शुरू किया जाएगा। 

जा सकेंगे अमृतसर से टोरंटो

पिछले शुक्रवार को हरदीप पुरी ने अमृतसर-दिल्ली-टोरंटो सेवा को शुरू करने का एलान किया था। इस विमान सेवा के शुरू होने से अमृतसर और उसके आस पास के शहरों में रहने वाले तमाम नागरिकों को फायदा होगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें