फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर जून से नई उड़ानें शुरू करेगी एयर इंडिया

Wed, 22 May 2019 08:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। जेट एयरवेज का परिचालन बंद होने के बाद गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारी मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने कहा कि वह मुंबई-दुबई-मुंबई मार्ग पर 1 जून, 2019 से और दिल्ली-दुबई-दिल्ली मार्ग पर 2 जून से साप्ताहिक आधार पर 3,500-3,500 अतिरिक्त सीटों की पेशकश करेगी। दिल्ली-दुबई-दिल्ली मार्ग पर कंपनी अपने बी787 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल कर दो नई उड़ानें संचालित करेगी। 

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि दिल्ली और मुंबई से दुबई जाने वाले यात्री इकोनॉमी श्रेणी में 7,777 रुपये (सभी कर सहित) में सफर कर सकेंगे। यह ऑफर 31 जुलाई, 2019 तक की यात्रा के लिए ही है। इसके अलावा कंपनी घरेलू मार्गों पर भोपाल-पुणे-भोपाल मार्ग और वाराणसी-चेन्नई-वाराणसी मार्ग पर 5 जून, 2019 से नई उड़ानें शुरू करेगी। 

इन मार्गों पर बढ़ेंगी उड़ानें

एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली-भोपाल-दिल्ली मार्ग पर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 कर दी जाएगी। दिल्ली-रायपुर-दिल्ली मार्ग पर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या सात से बढ़ाकर 14 की जाएगी। दिल्ली-बंगलूरू-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर-दिल्ली, चेन्नई-अहमदाबाद-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता-चेन्नई, दिल्ली-बड़ोदरा-दिल्ली और मुंबई-विशाखापत्तनम-मुंबई मार्ग पर भी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों के बीच बढ़ते हवाई किराये से घरेलू यात्रियों को राहत देने के लिए स्पाइसजेट ने 11 मई से पूरे देश में 85 नई उड़ानों को शुरू कर दिया है। इन नई उड़ानों के शुरू होने से लोग दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों से भी छोटे शहरों में सफर कर सकेंगे। 

दिल्ली से 16 रूट पर उड़ानें

इन 85 नए रूट में 16 उड़ानें नई दिल्ली से, 54 उड़ानें मुंबई से और आठ उड़ानें दिल्ली-मुंबई के बीच हैं। स्पाइसजेट इन सभी रूट्स पर बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका भी दे रहा है। 

यह हैं नए रूट्स

स्पाइसजेट ने जिन रूट्स पर नई उड़ानों को शुरू किया है वो इस प्रकार से हैं:-
  • दिल्ली-पटना-दिल्ली
  • दिल्ली-मुंबई-दिल्ली
  • दिल्ली-बंगलूरू-दिल्ली
  • मुंबई-कोलकाता-मुंबई
  • हैदराबाद-मुंबई-हैदराबाद
  • मुंबई-जयपुर-मुंबई
  • मुंबई-गुवाहाटी-मुंबई
  • दिल्ली-हैदराबाद-दिल्ली
  • कोलकाता-चेन्नई-कोलकाता
  • मुंबई-चेन्नई-मुंबई
  • मुंबई-वाराणसी-मुंबई
  • मुंबई-कोयंबटूर-मुंबई
  • दिल्ली-बागडोगरा-दिल्ली
  • दिल्ली-जम्मू-दिल्ली
  • दिल्ली-कोलकाता-दिल्ली
  • मुंबई-कोच्चि-मुंबई
  • मुंबई-देहरादून-मुंबई
  • मुंबई-दुर्गापुर-मुंबई
  • मुंबई-गोरखपुर-मुंबई
  • कोलकाता-पोर्टब्लेयर-कोलकाता
  • जम्मू-श्रीनगर-जम्मू
  • कोलकाता-पुणे-कोलकाता      
इसके अलावा भी मुंबई से मदूरै, देहरादून, श्रीनगर होते हुए जम्मू, मंगलूरू, कोयंबटूर, जयपुर, अमृतसर, गुवाहाटी, चेन्नई, पटना, कोलकाता और हैदराबाद के लिए उड़ान मिलेगी। 

उड़ान योजना में यह रूट्स हैं शामिल

स्पाइसजेट केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत भी कई छोटे शहरों के लिए अपनी सेवाएं शुरू की है। जून 25 से स्पाइसजेट मुंबई से दु्र्गापुर के लिए अपनी उड़ान को शुरू करेगी। जिन शहरों के लिए यह सेवा शुरू हुई है उनमें.....
  • किशनगढ़-अहमदाबाद-किशनगढ़
  • लखीमपुर-गुवाहाटी-लखीमपुर
  • दिल्ली, झारसुगुड़ा-दिल्ली
  • जयपुर-अमृतसर-जयपुर
  • कोलकाता-झारसुगुड़ा-कोलकाता
  • हैदराबाद-झारसुगुड़ा-हैदराबाद
  • भोपाल-उदयपुर-भोपाल
  • मुंबई-गोरखपुर-मुंबई
  • मुंबई-भोपाल-मुंबई
  • चेन्नई-पटना-चेन्नई
  • जयपुर-धर्मशाला-जयपुर
  • दिल्ली-भोपाल-दिल्ली
  • सूरत-भोपाल-सूरत
  • अहमदाबाद-किशनगढ़-अहमदाबाद
  • दिल्ली-भोपाल-दिल्ली शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें