फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, नहीं करेगा पाकिस्तानी वायु सीमा का इस्तेमाल

Wed, 27 Feb 2019 02:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया ने कहा है कि वो पश्चिम दिशा में जाने वाली सभी उड़ानों के लिए पाक वायुसीमा का इस्तेमाल नहीं करेगा। 

पाकिस्तान ने लगाई रोक

एयर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने दिल्ली से उड़ने वाली सभी विदेशी उड़ानों के उसकी वायुसीमा में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। लाहौर एटीसी ने दिल्ली हवाई अड्डे को सूचित किया है कि उड़ानों को 32 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ना पड़ेगा। 

इन हवाई अड्डों से नहीं उड़ेंगे विमान

दिल्ली एटीसी ने सुरक्षा की दृष्टि से अमृतसर, पठानकोट, श्रीनगर, जम्मू, लेह, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, धर्मशाला हवाई अड्डे से यात्री विमानों के उड़ने पर रोक लगा दी थी। हालांकि दोपहर बाद तीन बजे डायरेक्टर जनरल ऑफ सीविल एविएशन (डीजीसीए) ने अपना पहले दिए गए आदेश को वापस ले लिया है। अब सभी हवाई अड्डे यात्री विमानों के परिचालन के लिए फिर से खोल दिए गए हैं।

एयर इंडिया ने लिया यह फैसला

एयर इंडिया काफी सारे विमान यूरोप और अमेरिका की तरफ उड़ते हैं, जिसकी वजह से वो पाकिस्तान वायुसीमा में प्रवेश करने के बाद अफगानिस्तान की तरफ जाते हैं। अब एयर इंडिया के दिल्ली से उड़ने वाले विमान मुंबई जाकर मस्कट की तरफ उड़ते हुए पश्चिम दिशा की तरफ जाएंगे। 

बढ़ जाएगा समय

हालांकि इस निर्णय से यूरोप और अमेरिका जाने में दो घंटे का अतिरिक्त समय और लगेगा। इसके चलते विमानों को ईंधन भरवाने के लिए अहमदाबाद या फिर मिलान में रुकना पड़ेगा। 

विस्तारा ने किया ट्वीट

विमानन कंपनी विस्तारा ने सुबह के वक्त ट्वीट करके यात्रियों से कहा था कि अमृतसर, श्रीनगर, चंडीगढ़ और जम्मू की तरफ जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वो यात्रा शुरू करने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें