इसके साथ ही वीके सिंह ने बताया कि भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने 2020-21 तक अपने संयुक्त उपक्रम के एयरपोर्ट और सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) एयरपोर्ट के जरिए 30,069 करोड़ रुपये कमाए हैं। इन एयरपोर्ट का संचालन निजी कंपनियां करती हैं। इस समय एएआई के कई प्रमुख एयरपोर्ट (दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और नागपुर) का संचालन निजी कंपनियां कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत सरकार ने हैदराबाग इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड से रियायत शुल्क के रूप में करीह 856 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एक सवाल के लिखित जवाब में राज्य नागरिक उड्डयन मंत्री वीके सिंह ने लोकसभा में जानकारी दी कि एएआई ने वित्त वर्ष 2020-21 तक अपने संयुक्त उपक्रम और पीपीपी एयरपोर्ट के माध्यम से करीब 30,069 करोड़ रुपये की कमाई की है। उल्लेखनीय है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के पास इस समय देशभर में 100 से अधिक एयरपोर्ट हैं।