फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एअर इंडिया व एअर कनाडा ने कोडशेयर समझौता बहाल करने का लिया फैसला, हवाई संपर्क बढ़ाने में होगा फायदा

Sat, 22 Nov 2025 06:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोडशेयर समझौता 2 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। समझौते के बाद एअर इंडिया को अपने ग्राहकों को वैंकूवर और लंदन (हीथ्रो) स्थित अपने गेटवे के अलावा कनाडा के छह स्थानों तक सुविधाजनक पहुंच मिलेगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया ने शनिवार को स्टार अलायंस की सहयोगी एअरलाइन एअर कनाडा के साथ अपने कोडशेयर समझौते को बहाल करने की घोषणा की। इस फैसले से यात्रियों के लिए अधिक उड़ान विकल्प उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इससे भारत और कनाडा के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। कोडशेयर एअरलाइनों के बीच एक-दूसरे की उड़ानों में सीटें बेचने का एक समझौता है, इससे एअरलाइनों को विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान भरने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोडशेयर समझौता 2 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। समझौते के बाद एअर इंडिया को अपने ग्राहकों को वैंकूवर और लंदन (हीथ्रो) स्थित अपने गेटवे के अलावा कनाडा के छह स्थानों तक सुविधाजनक पहुंच मिलेगी।

किन रूट्स के यात्रियों को कोडशेयर समझौते से मिलेगा फायदा

यह समझौता एअर इंडिया को निम्नलिखित मार्गों पर एअर कनाडा की ओर से संचालित उड़ानों पर अपना 'एआई' डिजाइनर कोड लगाने की अनुमति देगा: वैंकूवर से कैलगरी, एडमोंटन, विन्निपेग, मॉन्ट्रियल और हैलिफ़ैक्स; और लंदन हीथ्रो से वैंकूवर और कैलगरी। इसके साथ ही, एअर कनाडा के ग्राहकों को दिल्ली होते हुए अमृतसर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि और लंदन (हीथ्रो) होते हुए दिल्ली और मुंबई के लिए निर्बाध घरेलू कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

हर साल 20 लाख से अधिक लोग भारत और कनाडा के बीच करते हैं यात्रा

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा, "हर साल 20 लाख से अधिक लोग भारत और कनाडा के बीच यात्रा करते हैं, इस दौरान परिवार फिर से मिलते हैं, छात्र अपने सपनों को साकार करते हैं और व्यवसाय भविष्य के लिए तैयार होते हैं। एअर कनाडा के साथ हमारी साझेदारी की बहाली से हज़ारों लोगों के लिए रोजाना यात्राएं आसान हो रही हैं।"

विल्सन ने कहा, "एक गौरवशाली स्टार अलायंस के सदस्य एअरलाइन के रूप में एअर इंडिया दुनिया भर में निर्बाध यात्राएं प्रदान करने के गठबंधन के उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है।" एअर इंडिया और एअर कनाडा द्वारा संचालित उड़ानों को मिलाकर यात्रा कार्यक्रम वाले ग्राहक एक ही टिकट पर यात्रा कर सकते हैं और एकीकृत सामान भत्ते का लाभ उठा सकते हैं।

नियामकीय अनुमोदन के बाद शुरू होंगी उड़ानें

एअर इंडिया ने एक बयान में बताया कि नियामकीय अनुमोदन के बाद कोडशेयर उड़ानें दुनिया भर में एअरलाइनों के संबंधित बुकिंग चैनलों और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से बिक्री के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध कराई जाएंगी। एअर कनाडा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "2 दिसंबर 2025 से, नियामक अनुमोदन के अधीन, हम स्टार एलायंस के सदस्य एअर इंडिया के साथ अपने कोडशेयर समझौते को बहाल करेंगे, जिससे कनाडा और भारत के बीच अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे और ग्राहकों के लिए सुगम कनेक्शन और विस्तारित नेटवर्क उपलब्ध होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें