फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: उड़ान के दौरान शराब परोसने की नीति में संशोधन, बदसलूकी की घटनाओं के बीच एयर इंडिया का अहम कदम

Tue, 24 Jan 2023 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले कुछ दिनों में दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के अनुचित व्यवहार के बाद लापरवाही के लिए जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन
air india - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी एयर इंडिया ने उड़ान के दौरान शराब परोसने की नीति में संशोधित कर दिया है। विमान में बढ़ती बदलूकी की घटनाओं के बीच एयर लाइन की ओर से यह कदम उठाया गया है। एयर इंडिया के मुताबिक, उड़ान के दौरान शराब सुरक्षित ढंग से परोसी जाएगी। यात्रियों को दोबारा शराब परोसने से मना करने के लिए समझदारी से काम लिया जाएगा।

विज्ञापन


टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले कुछ दिनों में दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के अनुचित व्यवहार के बाद लापरवाही के लिए जुर्माना लगाया गया है। 

संशोधित नीति में क्या?

  • संसोधित नीति के मुताबिक, यात्रियों को चालक दल के सदस्यों द्वारा परोसे जाने तक शराब पीने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 
  • चालक दल के सदस्यों को उन यात्रियों की पहचान करने के लिए चौकस रहना होगा जो अपनी शराब का सेवन कर रहे हों।
  • अल्कोहल युक्त पेय पदार्थों को उचित और सुरक्षित तरीके से परोसा जाना चाहिए।
  • यात्रियों को दोबारा शराब परोसने से मना करना भी शामिल है।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने क्या कहा?
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन ने अन्य विमानन कंपनियों द्वारा अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों, अमेरिकी नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन (एनआरए) के दिशानिर्देशों के आधार पर उड़ान में शराब की पेशकश संबंधी मौजूदा नीति की समीक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें