फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया ने बोईंग और एयरबस को 840 विमानों का ऑर्डर दिया, कंपनी के अधिकारी ने कही ये बात

Thu, 16 Feb 2023 01:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: एक लिंक्डइन पोस्ट में एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल और ट्रांस्फॉर्मेशन ऑफिसर निपुन अग्रवाल ने कहा है कि एयरलाइन की ओर से विमानों का ऑर्डर देने से पूरी दुनिया में उत्सुकता है, इसके लिए हम आभारी है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया ने एयरबस और बोईंग को 840 विमानों का ऑर्डर दिया है। इनमें 370 विमानों की खरीदारी का ऑर्डर भी शामिल है। एयर इंडिया के एक वरीय अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


एक लिंक्डइन पोस्ट में एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल और ट्रांस्फॉर्मेशन ऑफिसर निपुन अग्रवाल ने कहा है कि एयरलाइन की ओर से विमानों का ऑर्डर देने से पूरी दुनिया में उत्सुकता है, इसके लिए हम आभारी है।

उन्होंने कहा कि विमानों की खरीदारी का ताजा ऑर्डर लगभग दो वर्षों पहले एयर इंडिया के निजीकरण के साथ शुरू हुई शानदार यात्रा का हिस्सा है। उन्होंने कहा है कि एयर इंडिया ने आने वाले एक दशक के दौरान बोईंग और एयरबस से 470 हल्के विमानों और 370 विमानों की खरीदारी के लिए समझौता किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें