फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: दुबई-कोचीन विमान की मुंबई में हुई थी आपात लैंडिंग, 180 यात्रियों संग वैकल्पिक विमान पहुंचा कोचीन

Fri, 22 Jul 2022 10:51 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुबई से कोचीन जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान को केबिन का दबाव कम होने के कारण गुरुवार को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। मुंबई में विमान की सकुशल लैंडिंग कराई गई थी। अब उसके यात्री वैकल्पिक विमान से कोचीन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई से कोचीन जा रहे जिस विमान को केबिन प्रेशर कम होने के कारण मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था उसके 180 यात्रियों को लेकर एक वैकल्पिक विमान शुक्रवार की सुबह कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर गया है। 

विज्ञापन


दुबई-कोचीन विमान के यात्रियों को लेकर एक वैकल्पिक विमान एआई 1681 बीओएम-सीओके जिसने मुंबई से उड़ान भरी थी शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजकर 33 मिनट पर कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपार्ट पर लैंड कर गया। एयर इंडिया के मुताबिक बाकी बचे यात्रियों को लेकर एक दूसरा विमान कोचीन पहुंचेगा। 

आपको बता दें कि दुबई से कोचीन जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को केबिन का दबाव कम होने के कारण गुरुवार को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दुबई-कोचीन के बीच उड़ान संख्या एआई- 934 के एयर इंडिया बोइंग फ्लीट एयरक्राफ्ट के कप्तान ने विमान में दबाव के नुकसान के बारे में आईओसीसी (एकीकृत संचालन नियंत्रण केंद्र) को सूचना दी थी, उसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था। मुंबई में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी। 

उन्होंने बताया है कि डीएएस डब्ल्यूआर के दो वरिष्ठ अधिकारियों को प्रारंभिक जांच करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस मामले में विस्तृत जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें