फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Delay: एयर इंडिया का दावा- परिचालन संबंधी समस्याएं गंभीर नहीं, हमारे पास पर्याप्त केबिन क्रू

Fri, 09 Dec 2022 05:19 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India Delay: एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि अफवाहों के विपरीत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर बढ़ते यातायात को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए एयरलाइन पिछले कुछ महीनों में सक्रिय रूप से भर्ती कर रही है। फिर भी, हमें इस असुविधा के लिए खेद है कि विमानों की देरी से हमारे मूल्यवान यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा है कि एयरलाइन की कुछ उड़ानों को परिचालन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन ये मामले छिटपुट हैं और इसका तुरंत समाधान कर लिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि केबिन क्रू की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि अफवाहों के विपरीत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर बढ़ते यातायात को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए एयरलाइन पिछले कुछ महीनों में सक्रिय रूप से भर्ती कर रही है। फिर भी, हमें इस असुविधा के लिए खेद है कि विमानों की देरी से हमारे मूल्यवान यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि एयर इंडिया ने यह माना कि केबिन क्रू को हवाईअड्डा प्रवेश पास जारी करने की अपेक्षाकृत धीमी गति से परिचालन संबंधी कुछ परेशानी हुई, इसके कारण उत्तरी अमेरिका की कुछ उड़ानों (लंबी दूरी) के संचालन में देरी हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें