फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Crash: ब्रिटिश पीड़ितों के परिजन बोले- गलत शव सौंपे गए; भारत ने कहा- पूरी सावधानी बरती, जांच कर रहे

Wed, 23 Jul 2025 03:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एअर इंडिया के दुखद विमान हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों को कथित तौर पर उनके प्रियजनों के गलत शव भेज दिए गए हैं। डेली मेल के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। सरकार की ओर से इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि हम ब्रिटेन की सरकार के साथ मिलकर पीड़ितों की चिंताओं का समाधान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया के दुखद विमान हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों को कथित तौर पर उनके प्रियजनों के गलत शव भेज दिए गए हैं। डेली मेल के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। खबर के अनुसार, अब तक ऐसे दो मामले सामने आए हैं जहां शोकाकुल परिवारों को पता चला कि उनके प्रियजनों के शवों की ब्रिटेन लौटने से पहले गलत पहचान की गई है।

दावा- परिजनों की ओर से दिए गए नमूनों से नहीं हो रहा डीएनए का मिलान

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मामला तब सामने आया, जब इनर वेस्ट लंदन की कोरोनर डॉ. फियोना विलकॉक्स ने परिवारों की ओर से उपलब्ध कराए गए नमूनों के साथ उनके डीएनए का मिलान करके ब्रिटेन भेजे गए ब्रिटिश नागरिकों की पहचान सत्यापित करने की कोशिश की। वकील जेम्स हीली-प्रैट, जो कई ब्रिटिश परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एअर इंडिया हादसे के बाद कम से कम 12 ब्रिटिश पीड़ितों के अवशेष भेजे गए हैं। प्रैट ने प्रकाशन को बताया कि उनकी टीम एयर इंडिया और उसके आपातकालीन वेंडर केन्यन्स इंटरनेशनल इमरजेंसी सर्विसेज से इस संबंध में औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SpiceJet: सुप्रीम कोर्ट से कलानिधि मारन और केएएल एयरवेज को झटका, 1300 करोड़ रुपये के हर्जाने की अपील खारिज

सरकार बोली- हम किसी भी चिंता के समाधान के लिए काम कर रहे

सरकार की ओर से भी इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने रिपोर्ट देखी है और जब से ये चिंताएं और मुद्दे हमारे ध्यान में लाए गए हैं, हम ब्रिटेन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दुखद दुर्घटना के मद्देनजर, संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार पीड़ितों की पहचान की थी। सभी पार्थिव अवशेषों को अत्यंत व्यावसायिकता और मृतकों की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए सहेजा गया था। म इस मुद्दे से संबंधित किसी भी चिंता का समाधान करने के लिए ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।"

ये भी पढ़ें: Market Closing Bell: भारतीय बाजार पर लौटा निवेशकों का भरोसा; सेंसेक्स 539 अंक चढ़ा, निफ्टी 25200 के पार

हादसे में विमान पर सवार 241 व जमीन पर मौजूद 19 लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें