फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस अपडेट्स: सऊदी अरब एअर इंडिया की उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द, पढ़ें कारोबार जगत की अहम खबरें

Mon, 23 Nov 2026 08:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी उड़ानों का निलंबन बढ़ा दिया है। दोनों एयरलाइंस की जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए उड़ानें 30 नवंबर तक रद रहेंगी। एयर इंडिया ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। इससे पहले, जेद्दा के लिए सेवाएं 24 नवंबर तक रद थीं। रियाद और दम्माम की उड़ानें पहले ही 30 नवंबर तक रद की जा चुकी थीं। 18 नवंबर को इंडिगो ने भी सऊदी अरब के शहरों से जुड़ने वाली अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक रद कर दी थीं। अकासा एयर ने भी रियाद और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक रद की हैं। हाल के महीनों में हूतियों द्वारा विभिन्न सऊदी अरब के शहरों और बुनियादी ढांचे पर हमले किए गए हैं।

नई दिल्ली: भारतीय एआई में 2026 में 1.6 अरब डॉलर रिकॉर्ड निवेश

ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियों ने 2026 के पहले नौ महीनों में 1.6 अरब डॉलर का इक्विटी निवेश प्राप्त किया है। यह पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना और 2019 के बाद सबसे अधिक है। यह निवेश 87 दौर में जुटाया गया, जो पिछले साल से कम था। यह वृद्धि बड़े सौदों के कारण हुई। शुरुआती चरण के निवेश की प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान मुंबई ने बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ा निवेश शहर का दर्जा पाया। दस सबसे बड़े दौर में 1.5 अरब डॉलर जुटाए गए, जो कुल का 90 फीसदी है। मुंबई की नेयसा ने फरवरी में 600 मिलियन डॉलर का सबसे बड़ा निवेश हासिल किया। बेंगलुरु के सर्वम ने जून में 255 मिलियन डॉलर और अगस्त में 90.4 मिलियन डॉलर जुटाए। वैश्विक स्तर पर, भारत का 1.6 अरब डॉलर का निवेश कुल 383.5 अरब डॉलर का 0.4 फीसदी था। भारत नौवें स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को प्रमाणित करने के लिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति को चुन सकेंगे ग्राहक

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए तैयार नियमों के मसौदे में कई अहम प्रस्ताव रखे हैं। इसके तहत बैंक खाताधारक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को प्रमाणित करने के लिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति को चुन सकेंगे। मसौदे में अप्रैल के चर्चा पत्र वाले उस पुराने प्रस्ताव को हटा दिया गया है जिसमें सभी बड़ी रकम वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन पर अनिवार्य रूप से एक घंटे का कूलिंग पीरियड (समय अंतराल) रखने की बात कही गई थी। इसके बजाय, अब ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नए उपाय और बैंकों की जवाबदेही बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। बैंकों को ग्राहकों को यह सुविधा देनी होगी कि वे किसी वयस्क व्यक्ति को विश्वसनीय व्यक्ति के रूप में रजिस्टर कर सकें। यह व्यक्ति एक तय सीमा से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को एक घंटे के भीतर मंजूरी देगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो ट्रांजेक्शन रद्द कर दिया जाएगा। विश्वसनीय व्यक्ति की यह सुविधा का प्रस्ताव पहले 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिया गया था। अब सभी बैंक ग्राहकों के लिए स्वैच्छिक (अपनी मर्जी से चुनने योग्य) आधार पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। यह प्रस्तावित व्यवस्था यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांसफर, मर्चेंट पेमेंट या रिकरिंग मैंडेट (नियमित भुगतान) पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें