फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईसीए : कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 20 दिसंबर को एमएसएमई करेंगे हड़ताल, पढ़ें बिजनेस की खबरें

Thu, 16 Dec 2021 05:32 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमएसएमई से जुड़े 170 एसोसिएशन ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई (एआईसीए) की अगुवाई में इस दिन जिला मुख्यालयों/कलेक्टरेट पर प्रदर्शन कर कच्चे माल की कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करेंगे। इस हड़ताल से करीब 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन
लघु उद्योग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के विरोध में एमएसएमई कारोबारी 20 दिसंबर को फैक्टरियों में एक दिन की हड़ताल करेंगे। हड़ताल से करीब 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

विज्ञापन


एआईसीए ने कहा, कच्चे माल की कीमतें घटाए सरकार, दोगुना बढ़े दाम
एमएसएमई से जुड़े 170 एसोसिएशन ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई (एआईसीए) की अगुवाई में इस दिन जिला मुख्यालयों/कलेक्टरेट पर प्रदर्शन कर कच्चे माल की कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करेंगे। एआईसीए ने बुधवार को कहा कि अज्ञात कारणों से कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि जारी है। अप्रैल के मुकाबले अक्तूबर में स्टील, कॉपर, एल्युमिनियम एलॉय और अन्य कच्चे माल की कीमतों में डेढ़ से दोगुनी वृद्धि हुई है। 

इससे पहले 24 अप्रैल, 2020 को रुपया इसी स्तर के करीब बंद हुआ था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 76.05 पर खुला। जानकारों का कहना है कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तेज प्रसार की आशंका से गिरावट आई। आइए जानते हैं बिजनेस की महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन

2022-23 में ब्याज दरें एक फीसदी बढ़ा सकता है आरबीआई

बैंक ऑफ अमेरिका ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष में ब्याज दरों में एक फीसदी इजाफा कर सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि 2022-23 में मुख्य महंगाई दर बढ़कर 5.6 फीसदी पर पहुंच सकती है। इस कारण केंद्रीय बैंक लंबे ठहराव के बाद 2022-23 में रेपो दर एक फीसदी बढ़ा सकता है। साथ ही कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2022-23 में 8.2 फीसदी रहने का अनुमान है। 

विन्सम टेक्सटाइल पर सेबी ने लगाया 72 करोड़ जुर्माना

बाजार नियामक सेबी ने ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीप्ट (जीडीआर) नियमों के उल्लंघन पर विन्सम टेक्सटाइल, उसके िनदेशकों व दो अन्य पर 72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी के निदेशकों में अशीष बागरोडिया, मनीष बागरोडिया और सतीश गिरोत्रा शामिल हैं। विन्सम ने 99.9 लाख डॉलर का जीडीआर जारी किया था। इसकी अगुवाई पैन एशिया एडवाइजर ने की थी, जिसके निदेशक अरुण पंचारिया थे। 
विज्ञापन

रुपया गिरकर 20 माह के निचले स्तर पर

विदेशी कोषों की सतत निकासी और जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने से बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरकर 76.28 पर बंद हुआ। यह 20 माह का निचला स्तर है। 

इससे पहले 24 अप्रैल, 2020 को रुपया इसी स्तर के करीब बंद हुआ था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 76.05 पर खुला। जानकारों का कहना है कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तेज प्रसार की आशंका से गिरावट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें