फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Insaurance: एअर इंडिया हादसे के बाद बीमा कंपनियों के पास दावों की बाढ़, जानें किस-किस तरह के क्लेम हुए दर्ज

Sun, 13 Jul 2025 03:28 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद एअर इंडिया हादसे के बाद बीमा कंपनियों के पास यात्रियों और जमीन पर मारे गए लोगों के परिवारों से कई तरह के बीमा दावे आए हैं। इनमें यात्रा रद्द, बैग खोना, आकस्मिक मृत्यु और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े दावे शामिल हैं। आईआरडीएआई ने बीमा कंपनियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और कुछ कंपनियों ने घंटेभर में दावे निपटाए हैं।
विज्ञापन
बीमा कंपनियां (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान हादसे ने न सिर्फ सैकड़ों जिंदगियों को खत्म किया, बल्कि पीछे छूटे परिवारों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया। अब बीमा कंपनियों के पास इस हादसे से जुड़े कई तरह के क्लेम पहुंच रहे हैं। इनमें होटल बुकिंग कैंसिलेशन, बैग खोने, यात्रा रद्द होने, आकस्मिक मृत्यु और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े बीमा दावे शामिल हैं।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की वरिष्ठ अधिकारी प्रिया देशमुख ने बताया कि कंपनी ने प्राथमिकता के आधार पर दावे निपटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वे पीड़ितों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जून 12 को हुए इस हादसे में विमान उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया था। इस दुर्घटना में 242 यात्रियों में से सिर्फ एक की जान बची, जबकि 19 लोग जमीन पर भी मारे गए।

बजाज आलियांज और न्यू इंडिया एश्योरेंस को भी मिले क्लेम
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस को पर्सनल एक्सीडेंट और मरीन कार्गो बीमा से जुड़े चार दावे मिले हैं। मरीन कार्गो बीमा आमतौर पर सड़क, रेल, हवाई या समुद्री मार्ग से भेजे गए माल को कवर करता है। न्यू इंडिया एश्योरेंस ने सात व्यक्तिगत और पांच समूह बीमा दावे निपटाने की पुष्टि की है। इनमें मेहसाणा जिले के 4000 लोगों को कवर करने वाले एक पॉलिसी से संबंधित दावा भी शामिल है, जो एक सप्ताह में निपटा दिया गया।
विज्ञापन


किसान क्रेडिट कार्ड से भी मिला 50,000 रुपये का दावा
बीमा दावों में एक केस ऐसा भी आया जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 50,000 रुपये का दावा किया गया। हालांकि, अभी कई बीमा कंपनियों ने सटीक संख्या और आंकड़े साझा करने से इनकार कर दिया है क्योंकि कई परिजन अभी भी औपचारिक दस्तावेज जमा नहीं कर पाए हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार एक्वा टेक पार्क.. मछली उत्पादन को बढ़ावा; युवाओं को कमाई के अवसर मिलेंगे

आईआरडीएआई ने दावे निपटाने के दिए निर्देश
हादसे के तुरंत बाद बीमा नियामक संस्था आईआरडीएआई ने सभी बीमा कंपनियों को निर्देश दिए कि वे दावे तुरंत निपटाएं। FIR, पोस्टमार्टम जैसे औपचारिकताओं से छूट देने को कहा गया ताकि पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सके। साथ ही सभी कंपनियों को साप्ताहिक रिपोर्ट भी देने को कहा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिंगापुर में समकक्ष से जयशंकर ने की मुलाकात, कहा- ये देश भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र

कुछ कंपनियों ने घंटों में निपटाया दावा
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के सीओओ मनु लवण्या ने कहा कि उनकी कंपनी ने 'इंस्टाक्लेम' प्रक्रिया के तहत सिर्फ तीन घंटे में एक पीड़ित का बीमा दावा निपटा दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारी संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है। अभी कई परिवार इस दुख से उबर नहीं पाए हैं और धीरे-धीरे कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें