फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया में बुकिंग 20 फीसदी घटी, विमानों का किराया 15 प्रतिशत तक कम हुआ

Fri, 20 Jun 2025 06:24 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से एयरलाइन की बुकिंग में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि औसत किराए में 8 से 15 प्रतिशत की कटौती हुई है। 
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद से एयरलाइन की बुकिंग में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर एयर इंडिया की उड़ानों की बुकिंग में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, औसत किराए में 8 से 15 फीसदी की कटौती हुई है । इस आंकड़ें पर अब तक एअर इंडिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.294 अरब डॉलर बढ़ा, RBI ने बताया- 698.95 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा

गोसाईं ने कहा कि एयर इंडिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, हमने बुकिंग में अस्थायी गिरावट देखी है, खासकर अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में। हालांकि सटीक प्रतिशत मार्ग के अनुसार अलग-अलग है। फिर भी हमारे अनुमानों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बुकिंग में लगभग 18 से 22 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं, घरेलू स्तर पर 10 से 12 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, यह एक अल्पकालिक भावना प्रतिक्रिया है। आम तौर पर समय के साथ विश्वास दोबारा हो जाता है।

यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के किए में हुई 10 से 15 प्रतिशत की कटौती

आईएटीओ अध्यक्ष ने बताया कि एयर इंडिया के प्रमुख मार्गों पर किराये को मामूली तौर पर घटाया गया। उन्होंने बताया कि घरेलू क्षेत्रों में टिकट की कीमतों में 8 से 12 प्रतिशत की कमी की गई है। इससे एअर इंडिया सीधे इंडिगो और अकासा जैसे कम लागत वाले एयरलाइन के साथ प्रतिस्तपर्धा कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर खास तौर से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए किराए को 10 से 15 प्रतिशत तक घटाया गया है। यह कटौती प्रचार रणनीतियों और कम मांग के कारण उपज सुधार की ओर इशारा करती है। 

रद्द टिकटों में हुई 15 से 18 प्रतिशत की वृद्धि 

उन्होंने बताया कि रद्द टिकटों में भी उल्लेखनीय वृ्द्धि हुई है। विशेष रूप सेकॉर्पोरेट और उच्च श्रेणी के अवकाश यात्रियों ने ज्यादा टिकट रद्द की। पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रद्दीकरण में 15 से 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, घरेलू स्तर पर 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघों के महासंघ (FAITH) के महासचिव राजीव मेहरा ने जोर देकर कहा कि जहां तक विमान के रखरखाव का सवाल है, यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी एयरलाइनों को कड़ी मेहनत करनी होगी। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस त्रासदी में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 29 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें