फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FD Rate: एफडी खुलवाने का बेहतर मौका, एसबीआई के बाद एचडीएफसी बैंक ने बढ़ाईं ब्याज दरें, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 17 Feb 2022 10:08 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI-HDFC Bank Fixed Deposit Rates:  फिक्सड डिपॉजिट (एफडी)  खुलवाने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक के बाद अब एसडीएफसी बैंक ने भी इस पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। इसके तहत 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 फरवरी से लागू हैं।
 
विज्ञापन
एसबीआई-एचडीएफसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) खुलवाने का मन बना रहे हैं तो इस समय आपके पास बेहतर मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक दोनों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है। यानी अब ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिलेगा। बीते दिनों एसबीआई ने ब्याज दरें बढ़ाई थीं, वहीं अब एचडीएफसी ने भी इनमें वृद्धि की है। 

विज्ञापन


एचडीएफसी की नई ब्याज दरें
HDFC Bank की वेबसाइट पर नई दरों के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराई गई है। इसके अनुसार, बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 फरवरी से लागू हैं। बैंक ने 1 साल की एफडी की ब्याज दर को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.9 फीसदी से 5 फीसदी और 3 साल से 5 साल तक 5 बेसिस प्वाइंट से 5.40 फीसदी से बढ़ाकर 5.45 फीसदी कर दिया है। इससे पहले, जनवरी में बैंक ने 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच टेन्योर के लिए 5.2 फीसदी, 3 साल 1 दिन और 5 साल से 5.4 फीसदी और 5 साल 1 दिन और 10 साल के लिए 5.6 फीसदी कर दिया था।

एसबीआई ने ये बदलाव किया
SBI ने बीते दिनों एफडी की ब्याज दरों में बदलाव करते हुए दो से तीन साल की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाकर 5.20 फीसदी कर दिया गया है। 2 से 5 साल की एफडी जमा अवधि पर दरों को बढ़ाकर 5.45 फीसदी किया गया है। वहीं, 5 से 10 साल की अवधि वाली एफडी जमा के लिए, ब्याज दरों को संशोधित कर 5.50 फीसदी कर दिया गया है। एसबीआई की ओर से कहा गया है कि संशोधित ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होंगी। 
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में इतना ब्याज
इससे पहले हाल ही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने भी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई ब्याज दरों पर नजर डालें तो 7 से 14 दिन की एफडी पर 2.75 फीसदी, 15 से 45 दिन    पर 2.90 फीसदी, 46 से 90 दिन पर 3.25 फीसदी, 91 से 179 दिन    पर 3.80 फीसदी, 180 से 364 दिन पर 4.25 फीसदी, 1 साल से 2 साल से कम पर 5 फीसदी, 2 साल से 5 साल से कम पर 5.10 फीसदी, वहीं 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर नई ब्याज दर 5.15 फीसदी कर दी गई है। 

यूको बैंक की ब्याज दरें इतनी हुईं
इसी तरह यूको बैंक ने भी विभिन्न अवधि की एफडी पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद 7 से 29 दिन की एफडी पर नई ब्याज दर 2.55 फीसदी, 30 से 45 दिन पर 2.80 फीसदी, 46 से 90 दिन पर    3.55 फीसदी, 91 से 180 दिन पर 3.70 फीसदी, 181 से 364 दिन    पर 4.40 फीसदी, 1 साल तक की अवधि पर 5.10 फीसदी, 1 साल 1 दिन से 3 साल तक की अवधि की एफडी पर 5.10 फीसदी, 3 साल 1 दिन से 5 साल से कम तक की अवधि की एफडी पर 5.30 फीसदी और 5 साल और उससे ज्यादा की अवधि के फिक्सड डिपॉजिट पर 5.10 फीसदी की ब्याज दर तय की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें