जापान की रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इन्फॉर्मेशन आईएनसी ने (आरएंडआई) ने शुक्रवार को भारत की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को स्थिर दृष्टिकोण के साथ बीबीबी से बीबीबी+ कर दिया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
जापान की रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इन्फॉर्मेशन इंक. (आर एंड आई) ने शुक्रवार को भारत की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को स्थिर दृष्टिकोण के साथ बीबीबी से बीबीबी+ कर दिया। एजेंसी ने मजबूत घरेलू मांग, राजकोषीय अनुशासन और बेहतर बाहरी स्थिरता का हवाला देते हुए देश की विदेशी मुद्रा अल्पकालिक ऋण रेटिंग को ए-2 पर बरकरार रखा।
विज्ञापन
यह इस वर्ष किसी संप्रभु क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की ओर से किया गया तीसरा सकारात्मक बदलाव है। इससे पहले एसएंडपी ने अगस्त 2025 में भारत की रेटिंग बीबीबी- से 'बीबीबी' और मॉर्निंगस्टार डीबीआरएस ने मई 2025 में बीबीबी लो से 'बीबीबी' कर दी थी।