शिव नाडर को 4.53 अरब डॉलर व अंबानी को 2.9 अरब डॉलर का झटका
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इस साल बड़ी गिरावट आई है। उनकी संपत्ति 2.9 अरब डॉलर घटकर 87.7 अरब डॉलर रह गई। एचसीएलटेक के संस्थापक शिव नाडर की संपत्ति में 4.53 अरब डॉलर की कमी आई है। अब उनकी संपत्ति 38.6 अरब डॉलर रह गई है।
अदाणी समूह के शेयर 17.5% तक टूटे
अमेरिका में रिश्वत देने की खबर के बाद से अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर इस साल अब तक 14.7 फीसदी टूट चुका है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में 8.85 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी सहित समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी 17.3 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है।