फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के बाद,स्पाइस जेट में महिलाओं के लिए आरक्षित होगी सीट

Mon, 06 Mar 2017 05:47 PM IST
amarujala.com- prensented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया के बाद अब निजी क्षेत्र की फ्लाईट स्पाइस जेट ने भी महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें करने का फैसला किया है। बजट एयरलाईन का कहना है कि महिला को यह सुविधा महिला दिवस यानि 8 मार्च से दी जायेगी। एयरलाईन ने कहा कि बुधवार महिला दिवस के दिन बोईं 737 और क्यूं-400एस में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को आरक्षित सीटों की सुविधा दी जायेगी।
विज्ञापन


महिलाओं को यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ की नीति पर दी जायेगी। बताया जा रहा है कि यात्रा करने के लिए पूरी फ्लाईट की सीट का अनुमान लगाकर पूरूषों को खिड़की सीट दी जायेगा। वहीं बीच की और गलियारें की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
 
विज्ञापन

अकेले सफर करनेे वाली महिलाओं मिलेगी सुरक्षा

इस नई पहल पर स्पाइस जेट का कहना है कि इस तरह के खास सिटिंग व्यवास्था से अकेले सफर कर रही महिलाओं को यात्रा करने में आसानी होगी। साथ इमरजेंसी के समय महिलाओं की खास तरह से सुरक्षा भी की जा सकती है। स्पाइस जेट में महिलाओं को चौथी सीट पर आरक्षण सुविधा मुहैया करवाई जायेगा। स्पाइस जेट से पहले एयर इंडिया ने भी बीती 18 जनवरी से अपनी फ्लाईट में महिलाओं आरक्षित सीटें करनें का फैसला किया है।

एयर इंडिया नें इकोनॉमी क्लास की छठी लाईन की सीट को महिलाओं को यह सुविध दी है। हालांकि की एयर इंडिया नें यह फैसला तब लिया जब मुंबई-नेवार्क फ्लाईट में एक महिला यात्री से एक आदमी ने छेड़खानी की। जिसके कारण पीड़ित महिला को बिजनेस क्लास की सीट छोड़कर  इकोनॉमी क्लास में सफर करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें