फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ सकती है कोरोना की वक्सीन, वितरण के लिए ADB ने आवंटित किए 2.03 करोड़ डॉलर

Tue, 17 Nov 2020 12:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अपने सदस्य विकासशील देशों को कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध कराने के लिए 2.03 करोड़ डॉलर आवंटित किए हैं। एडीबी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वैक्सीन का वितरण समानता वाला तथा प्रभावी तरीके से हो।

विज्ञापन


एडीबी के विकासशील सदस्यों को यह कोष वैक्सीन से संबंधित स्वास्थ्य प्रणाली के आकलन और इसे लोगों तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की तैयारियों के लिए उपलब्ध होगा।

एडीबी के महानिदेशक (सतत विकास एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) वूचांग उम ने कहा कि, 'एशिया और प्रशांत ने काफी हद तक कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए अच्छा काम किया है। अब इसके टीके को सुरक्षित, दक्ष, समानता वाले तरीके से उपलब्ध कराना इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अगला मोर्चा है।'    
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तकनीकी सहयोग के जरिए नवोन्मेषी शीत श्रृंखला और वैक्सीन की निगरानी करने वाली प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

मालूम हो कि अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है। कुछ दिन पहले ही दवा कंपनी फाइजर ने अपनी वैक्सीन के 90 फीसदी लोगों पर कामयाब होने की जानकारी दी थी। अब उम्मीदें बंध रही हैं कि ये वैक्सीन महामारी का अंत करने में मददगार साबित होंगी। मॉडर्ना का कहना है कि ये कंपनी के लिए एक एतिहासिक दिन है और वह अगले कुछ सप्ताह में वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू करने के लिए अनुमति मांगने जा रही है। हालांकि वैक्सीन के बारे में अभी शुरुआती डाटा ही उपलब्ध है और कई अहम सवालों के जवाब मिलने बाकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें