फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Wilmar IPO: खुल गया अडाणी विल्मर का आईपीओ, पहले दिन खुलने के साथ ही 12 फीसदी सब्सक्राइब्ड हुआ

Thu, 27 Jan 2022 11:03 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Wilmar IPO Open For Subscription: देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी के नेतृत्व वाली अडाणी विल्मर का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस आईपीओ में निवेशक 31 जनवरी तक इसमें निवेश कर सकेंगे। आज पहले दिन खुलने के साथ ही यह 12 फीसदी सब्सक्राइब्ड हो गया और इसका रिटेल हिस्सा 26 फीसदी बुक हो गया।

 
विज्ञापन
अडाणी विल्मार को आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी के नेतृत्व वाली अडाणी विल्मर का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस आईपीओ में निवेशक 31 जनवरी तक इसमें निवेश कर सकेंगे। आज पहले दिन खुलने के साथ ही यह 12 फीसदी सब्सक्राइब्ड हो गया और इसका रिटेल हिस्सा 26 फीसदी बुक हो गया। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 3600 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 218-230 रुपये तय किया है। गौरतलब है कि यह साल का तीसरा आईपीओ होगा। 

विज्ञापन


8 फरवरी को लिस्ट होने की संभावना 
गौरतलब है कि अडाणी विल्मर का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयर्स पर आधारित है और दूसरी तरह की कोई ऑफरिंग नहीं की जा रही है। लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो यह फिलहाल 45 रुपये है। इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, संभावना है कि आगामी 8 फरवरी को कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे। कंपनी इश्यू में से 107 करोड़ रुपये के शेयर कर्मचारियों के लिए जारी किए गए हैं। वहीं 360 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए जारी किए हैं।

कर्मचारियों को कम भाव पर शेयर
अडानी विल्मर के कर्मचारियों को फाइनल इश्यू प्राइस से 21 रुपये कम भाव पर शेयर मिलेंगे। इसके अलावा अडाणी विल्मर के इश्यू का 50 फीसदी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टरों के लिए रिजर्व है। जबकि 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टरों और 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर के लिए आरक्षित है। अडाणी विल्मर के इश्यू में निवेश करने वाले बड़े एंकर इनवेस्टरों में गवर्मेंट ऑफ सिंगापुर, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, ज्यूपिटर इंडिया फंड, वोलराडो वेंचर पार्टनर्स फंड शामिल हैं। इनके अलावा एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी, आदित्य बिड़ला सनलाइफ ट्रस्टी और सनलाइफ एक्सल इंडिया फंड भी इसके एंकर निवेशक हैं। 
विज्ञापन


एंकर निवेशकों से कमाए 940 करोड़ रुपये
देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी फूड कंपनियों में से एक अडाणी विल्मर ने 25 जनवरी को 15 एंकर निवेशकों से 939.9 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि कंपनी ने एंकर निवेशकों को 4.08 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए हैं। कंपनी ने इश्यू के अपर प्राइस बैंड 230 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से शेयर जारी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें