फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Hindenburg Case: सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया 41 पन्नों का हलफनामा, मंगलवार को होगी सुनवाई

Mon, 10 Jul 2023 03:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Hindenburg Case: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष 41 पृष्ठों का हलफनामा दायर किया है। बाजार नियामक ने अपने हलफनामे में शीर्ष अदालत से 'उचित आदेश' भी मांगा है।
विज्ञापन
सेबी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष 41 पृष्ठों का हलफनामा दायर किया है। बाजार नियामक ने अपने हलफनामे में शीर्ष अदालत से 'उचित आदेश' भी मांगा है। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करेगा। बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर शेयरों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्पेशल कमिटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट अदालत को सौंपी जा चुकी है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बाजार नियामक सेबी को भी जांच के आदेश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए सेबी को बीते 17 मई को तीन महीने का अतिरिक्त दिया गया था। हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अदाणी समूह पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए सेबी को 14 अगस्त तक का समय दिया है। सेबी ने मामले की जांच के लिए अतिरिक्त छह महीने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें