# अदाणी समूह के इन शेयरों में कमजोरी अब भी बरकरार
- अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 4.91% की गिरावट के साथ 843.05 के भाव पर बंद हुए। एनएसई पर भी अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में बिकवाली दिखी और ये 5% प्रतिशत की गिरावट के साथ 844.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।
- अदाणी पावर के शेयरों पर भी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन दबाव दिखा। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज पर इसके शेयरों 4.99% की गिरावट दिखी। बीएसई पर अदाणी पावर के शेयर 173.35 रुपये के भाव पर जबकि एनएसई पर 173.25 रुपये के भाव पर बंद हुए।
- अदाणी टोटल गैस के शेयर बीएसई पर 5.00% की गिरावट के साथ 1,467.50 रुपये के भाव पर क्लोज हुए। एनएसई पर भी शेयरों की कीमतों में 5.00% की कमजोरी आई और ये 1,464.20 रुपये पर बंद हुए।
- अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में बीएसई पर मंगलवार को 0.90% की कमजोरी आई। ट्रेडिंग सेशन समाप्त होते समय कंपनी के शेयर 1,467.50 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। एनएसई पर अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई और बाजार बंद होते समय ये 1464.20 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
बता दें कि हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.37% की गिरावट के साथ 60,286.04 अंकों के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 0.25% अंक फिसलकर 17,720.40 अंकों पर क्लोज हुआ।