हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। हालांकि मंगलवार (7 फरवरी 2023) का कारोबारी सेशन समूह के शेयराें के लिए राहतभरा रहा। इस दौरान ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों समेत अन्य कंपनियों के शेयरों के भाव मजबूत होकर बंद हुए।
# मंगलवार को अदाणी समूह के ये शेयर मजबूती के साथ बंद हुए
अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई (Bombay Stock Exchange) पर दिनभर के कारोबार के बाद 15.30% की उछाल के साथ 1813.05 रुपये पर बंद हुए। निफ्टी (National Stock Exchange) पर अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 15.36% की बढ़त दिखी और ये 1814.20 रुपये के भाव पर बंद होने में सफल रहे।
# अदाणी समूह के इन शेयरों में कमजोरी अब भी बरकरार