फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Row: अदाणी समूह के शेयर 527% तक टूटे, अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर से 38वें नंबर पर पहुंचे

Mon, 27 Feb 2023 05:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Row: फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अदाणी सोमवार (27 फरवरी 2023) को फिसलकर 38वें नबर पर पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान उनकी संपत्ति में 1.9 अरब डॉलर यानी 5.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अब वे 33.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ वर्षों में निवेशकों को भरपूर कमाई करवाने वाले अदाणी समूह के शेयरों ने पिछले एक महीने में निवेशकों को बड़ा झटका दे दिया है। 

विज्ञापन


फिलहाल हालात ये है कि अदाणी समूह के शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से 527 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से अब तक अदाणी समूह की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये तक घट गया है। 

इस दौरान अदाणी समूह की कंपनियों में सबसे बुरा हाल अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों का रहा। कंपनी के शेयरों के भाव 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से 527 प्रतिशत तक नीचे लुढ़क गए हैं। बता दें कि अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 3048 रुपये प्रति शेयर रहा है जबकि फिलहाल कंपनी के शेयर 468 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अदाणी सोमवार (27 फरवरी 2023) को फिसलकर 38वें नबर पर पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान उनकी संपत्ति में 1.9 अरब डॉलर यानी 5.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अब वे 33.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

23 फरवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी उस दिन भारतीय दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस के बाद चौथे नंबर थे। 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह का मार्केट कैप 24 जनवरी 2023 को 119 अरब डॉलर था। वहीं 26 फरवरी को कंपनी का मार्केट कैप 39.9 बिलियन अरब डॉलर पर पहुंच गई है। ऐसे में गौतम अदाणी अरबपतियों के मामले में 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें