हिंडनबर्ग द्वारा अदाणी समूह में शामिल विनोद अदाणी की भूमिका पर सवाल उठाने के जवाब में सेब से लेकर एयरपोर्ट तक कारोबार करने वाले अदाणी ग्रुप ने जनवरी में कहा था कि विनोद अदाणी सूचीबद्ध संस्थाओं या उनकी सहायक कंपनियों में कोई प्रबंधकीय पद नहीं रखते हैं और उनके दैनिक मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के बड़े भाई विनोद अदाणी प्रवर्तन समूह का हिस्सा हैं। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इसमें कंपनी ने कहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में उनका नाम प्रमुखता से लिए जाने के बाद उनकी स्थिति पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन
समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि गौतम अदाणी और राजेश अदाणी अदाणी समूह की विभिन्न सूचीबद्ध कंपनियों के व्यक्तिगत प्रमोटर हैं और विनोद अदाणी व्यक्तिगत प्रमोटरों के रिश्तेदार हैं। ऐसे में लागू भारतीय नियमों के अनुसार, विनोद अदाणी अदाणी समूह के भीतर विभिन्न सूचीबद्ध संस्थाओं के 'प्रमोटर समूह' का हिस्सा हैं।
हिंडनबर्ग द्वारा अदाणी समूह में शामिल विनोद अदाणी की भूमिका पर सवाल उठाने के जवाब में सेब से लेकर एयरपोर्ट तक कारोबार करने वाले अदाणी ग्रुप ने जनवरी में कहा था कि "विनोद अदाणी सूचीबद्ध संस्थाओं या उनकी सहायक कंपनियों में कोई प्रबंधकीय पद नहीं रखते हैं और उनके दैनिक मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विनोद अदाणी स्टॉक पार्किंग, बाजार में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए अपतटीय शेल कंपनियों के एक विशाल नेटवर्क को बनाने और प्रबंधित करने के लिए जिम्मेदार थे। जिससे कि अदाणी ग्रुप की कंपनियों को वित्तीय स्थिति बनाए रखने में मदद मिल सके।
हालांकि अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों का खंडन किया है। अदाणी समूह ने इस आरोपों को दुर्भावनापूर्ण, आधारहीन और भारत पर सुनियोजित हमला करार दिया था।