फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanghi Industries: अंबुजा सीमेंट्स ने किया सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण, शेयरों में पांच प्रतिशत की तेजी

Thu, 03 Aug 2023 02:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sanghi Industries: अंबुजा की ओर से सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि इस अधिग्रहण का उद्देश्य अंबुजा की बाजार उपस्थिति का विस्तार करना और उसके उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करना है। अदाणी समूह 2028 तक 140 एमटीपीए की अपनी लक्षित सीमेंट विनिर्माण क्षमता को समय से पहले हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
अबुजा सीमेंट्स - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह की सीमेंट और निर्माण सामग्री इकाई अंबुजा सीमेंट्स ने 5,000 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर सांघी इंडस्ट्रीज (एसआईएल) के अधिग्रहण की घोषणा की। इस एलान के बाद शेयर बाजार में सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। कंपनी के शेयर 5.00 (4.98%) अंकों की बढ़त के साथ 105.40 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखे। अंबुजा सीमेंट्स सांघी इंडस्ट्रीज के मौजूदा प्रवर्तक समूह रवि सांघी एंड फैमिली से 56.74 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस अधिग्रहण को पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों के माध्यम से वित्त पोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


अंबुजा की ओर से सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि इस अधिग्रहण का उद्देश्य अंबुजा की बाजार उपस्थिति का विस्तार करना और उसके उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करना है। अदाणी समूह 2028 तक 140 एमटीपीए की अपनी लक्षित सीमेंट विनिर्माण क्षमता को समय से पहले हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अदाणी के अनुसार एसआईएल के साथ हाथ मिलाकर, अंबुजा अपनी बाजार उपस्थिति का विस्तार करने, अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने और निर्माण सामग्री क्षेत्र में एक नेता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है। इस अधिग्रहण के साथ, अदाणी समूह 2028 तक 140 एमटीपीए सीमेंट विनिर्माण क्षमता के अपने लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंबुजा सीमेंट्स गुजरात के कच्छ जिले के सांघीपुरम में अपने संयंत्र में अपनी क्षमता बढ़ाकर 15 एमटीपीए करोड़ टन करेगी। अदाणी ने आगे कहा कि अंबुजा सीमेंट बड़े जहाजों को संभालने के लिए सांघीपुरम में कैप्टिव बंदरगाह के विस्तार में भी निवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें