सोमवार को जारी क्रेडिट नोट में, अदाणी समूह ने कहा कि उसने अंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण के लिए लिए गए 700 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋणों का भी भुगतान कर दिया है। इस पूर्व भुगतान में 20.3 करोड़ डॉलर के ब्याज का भुगतान भी किया गया है।
हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद मुश्किलों का सामना कर रहे अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी उससे उबरने की कोशिशों में लगे हैं। इस बीच, अदाणी समूह ने एलान किया है कि उसने 2.65 अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान कर दिया है। एक क्रेडिट नोट के जरिए अदाणी समूह ने इसका एलान किया है। इसमें समूह ने कहा है कि उसने अपनी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों को गिरवी रखकर 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। जिसका उसने समय पूर्व भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को जारी क्रेडिट नोट में, अदाणी समूह ने कहा कि उसने अंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण के लिए लिए गए 700 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋणों का भी भुगतान कर दिया है। इस पूर्व भुगतान में 20.3 करोड़ डॉलर के ब्याज का भुगतान भी किया गया है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि चार सूचीबद्ध कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी की बिक्री भी पूरी कर ली है। वैश्विक निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स को यह हिस्सेदारी 1.87 बिलियन अमरीकी डालर (15,446 करोड़ रुपये) में बेची गई है।
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी में अदाणी समूह पर खातों में धोखाधड़ी और स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद शेयर बाजार में अचानक गिरावट आई थी। इसके बाद, अदाणी समूह को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों का खंडन किया है।