फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Energy Business: अडानी समूह ने किया 'ANIL' का गठन, नवीन ऊर्जा कारोबार में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनने का लक्ष्य

Sun, 09 Jan 2022 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवीन ऊर्जा कारोबार के लिए अडानी समूह ने पूर्व स्वामित्व वाली नई अनुषंगी कंपनी ANIL का गठन किया है। समूह की योजना इस क्षेत्र में इस दशक में 70 अरब डॉलर का निवेश करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे अमीर शख्सियतों में शामिल अरबपति गौतम अडानी ने नवीन ऊर्जा कारोबार के लिए नई अनुषंगी कंपनी बनाई है। इस कंपनी को अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) नाम दिया गया है। यह कंपनी ग्रीन गाइड्रोजन से संबंधित परियोजनाओं, कम कार्बन उत्सर्जन वाली बिजली और पवन चक्कियों के उत्पादन और सोलर मॉड्यूल व बैटरियों के विनिर्माण क्षेत्र का काम संभालेगी। 

विज्ञापन


अडानी समूह के अनुसार यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी नवीनीकृत ऊर्चा कंपनी बनने के लक्ष्य के साथ काम करेगी और सबसे सस्ती हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी। गौतम अडानी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि समूह नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में अगले दशक में 70 अरब डॉलर का निवेश करेगी। अब इस समूह ने इस क्षेत्र के लिए एक अलग कंपनी बनाने का कदम उठाया है।

इन परियोजनाओं का काम संभालेगी नई समूह की नई कंपनी
शेयर बाजार को दी गई जानकारी में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बताया है कि पूर्ण स्वामित्व वाली यह नई कंपनी कम कार्बन उत्सर्जन वाले ईंधनों और रसायनों संश्लेषण की परियोजनाओं के विकास और परिचालन का काम संभालेगी। कम कार्बन उत्सर्जन वाली बिजली और ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन समेत अन्य कई परियोजनाओं के लिए जरूरी सामग्रियों का विनिर्माण भी करेगी।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है अडानी समूह
समूह की कंपनियां महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा उत्पादक कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने साल 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की क्षमता पाने का लक्ष्य रखा है। योजना 2022-23 तक हर साल अपनी सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को दो गीगावॉट तक बढ़ाने के लिए 20 अरब डॉलर का निवेश करने की है।

ANIL सोलर मॉड्यूल, बैटरियों, इलेक्ट्रोलाइजर और संबद्ध अपस्ट्रीम विनिर्माण के साथ सहायक उद्योगों और इससे जुड़ी सभी गतिविधियों का संचालन संभालेगी। नवंबर 2021 को अडानी ने कहा था कि समूह अक्षय ऊर्जा को जीवाश्म ईंधन का एक व्यावहारिक और किफायती विकल्प बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अडानी समूह पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें