फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Ent. Results: दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 820 करोड़ रुपये पर पहुंचा, EBITDA में 101% का इजाफा

Tue, 14 Feb 2023 06:07 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Ent. Results: पिछले वर्ष इसी अवधि में समूह को 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले की तुलना में दिसंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर 26951 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार समूह को 820 करोड़ रुपये का मुनाफा (Profit After Tax) हुआ है। पिछले वर्ष इसी अवधि में समूह को 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले की तुलना में दिसंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर 26951 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा है कि उसका EBITDA एक साल पहले की तुलना में  101 प्रतिशत बढ़कर 1968 करोड़ हो गया है। दिसंबर तिमाही दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 26171 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इस अवधि में कंपनी का कुल खर्च 19,047.7 करोड़ था। वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही (सितंबर 2022) में कंपनी को 460 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

दूसरी ओर बेहतर नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में नौ फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 1889 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। इससे पहले सोमवार को कंपनी के शेयर 1718 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे। बता दें कि कंपनी के शेयर अपने एक वर्ष के उच्चतम स्तर के मुकाबले 60 फीसदी तक कमजोर हो चुके हैं। कंपनी के शेयर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से 24 जनवरी को जारी उस रिपोर्ट के बाद लगातार कमजोर हुए हैं जिनमें अदाणी समूह के शेयरों और खातों में गड़बड़ी के दावे किए थे। फिलहाल इससे जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें