फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी पीढ़ी तक टूट जाते हैं 87% बिजनेस: लियोनार्ड्स मॉडल बनेगा संजीवनी, क्या है इसकी खासियत?

Wed, 02 Sep 2026 07:32 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, कनेक्टिकट।

सार

करीब 87% पारिवारिक कारोबार तीसरी पीढ़ी तक पहुंचते-पहुंचते टूट जाते हैं। अमेरिका के स्टीव लियोनार्ड्स ने इससे बचने के लिए चार साल की उत्तराधिकार योजना और पांच कड़े नियम बनाए हैं। इनमें बाहरी नौकरी का अनुभव, पेशेवर अनुशासन, जिम्मेदारियों का बंटवारा और परिवार के बीच संवाद शामिल हैं। क्या यह मॉडल पारंपरिक कारोबार को तीसरी पीढ़ी तक बचाने का रास्ता दिखा सकता है? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
फैमिली बिजनेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्पोरेट गलियारों में एक कड़वी सच्चाई अक्सर दोहराई जाती है कि लगभग 87% से 90% पारिवारिक व्यवसाय तीसरी पीढ़ी की देहरी पार करते-करते या तो दम तोड़ देते हैं या आपसी कलह की भेंट चढ़ जाते हैं। लेकिन अमेरिका के कनेक्टिकट स्थित स्टीव लियोनार्ड्स  ने एक ऐसा मॉडल पेश किया है, जो दुनिया भर के फैमिली बिजनेस के लिए एक केस स्टडी बन गया है।
विज्ञापन


बात हो रही है ग्रॉसरी स्टोर्स के डिज्नीलैंड के नाम से मशहूर अमेरिकी चेन स्टीव लियोनार्ड्स की। यहां खरीदारी करना एक एक जादुई अनुभव है। स्टोर के भीतर दाखिल होते ही ग्राहकों का स्वागत फार्म फ्रेश फाइव नामक रोबोटिक म्यूजिकल बैंड करता है, जहां दूध के कार्टन और डेयरी उत्पादों के पुतले झूमते और गाते नजर आते हैं। इस अनूठी संस्कृति और ग्राहकों के प्रति अटूट प्रेम के दम पर कंपनी के 70 वर्षीय सीईओ स्टीव लियोनार्ड जूनियर पिछले 44 वर्षों से कंपनी की कमान पूरी संभाल रहे हैं।

इसलिए बंद होती हैं कंपनियां
प्रसिद्ध लेखक और फैमिली बिजनेस अटॉर्नी अलेजांद्रो कार्डेनास विला के अनुसार, जैसे-जैसे तीसरी पीढ़ी आती है, परिवार का दायरा बढ़ जाता है, महत्वाकांक्षाएं टकराती हैं और पेशेवर सोच की कमी के चलते कंपनियां या तो बिक जाती हैं या बंद हो जाती हैं।
विज्ञापन


दूसरी पीढ़ी के बाद चमक फीकी
  • 30 % कंपनियां ही पहली पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंच पाती हैं।
  • 13 % कारोबार ही दूसरी से तीसरी पीढ़ी तक अपनी चमक बरकरार रख पाते हैं।

4 साल की उत्तराधिकार योजना और 5 कड़े नियम
अमेरिका में इन दिनों बुजुर्ग हो रही पीढ़ी से नई पीढ़ी को संपत्ति और कारोबार के हस्तांतरण यानी सिल्वर सुनामी का दौर चल रहा है। इस बदलाव के बीच स्टीव लियोनार्ड जूनियर ने अपने कारोबार को बचाने के लिए चार साल का बेहद अनुशासित उत्तराधिकार मॉडल तैयार किया है। इसके तहत सीईओ स्टीव जूनियर की 41 वर्षीय बेटी ब्लेक लियोनार्ड नई अध्यक्ष और 38 वर्षीय भतीजे जेक टवेल्लो नए सीईओ बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आर्थिक मोर्चे पर आशा की किरण: भारत में बढ़ रहे धनकुबेर, आईटी सेवा में नौकरी के अवसर बढ़े; पीएम की अपील क्या?

इस सुचारू हस्तांतरण के पीछे उनके पांच अचूक नियम हैं, जो किसी भी फैमिली बिजनेस के लिए संजीवनी बूटी साबित हो सकते हैं-

कॉलेज के बाद 2 साल बाहर नौकरी: परिवार के बच्चों को पहले बाहरी दुनिया का तजुर्बा लेना होगा ताकि वे चुनौतियों को समझ सकें।

पिता नहीं, सख्त बॉस: काम के दौरान पारिवारिक रिश्तों को दरकिनार कर केवल पेशेवर अनुशासन और प्रदर्शन सर्वोपरि होगा।

जिम्मेदारी का बंटवारा: कंपनी के शीर्ष नेतृत्व को दो हिस्सों में     बांटकर संतुलन और पारदर्शिता सुनिश्चित करना।

पारिवारिक संवाद: साल में कम से कम एक बार पूरा परिवार एक मंच पर बैठकर भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करे।

जमीनी स्तर से शुरुआत: कारोबार की गहराई को समझने के लिए हर उत्तराधिकारी को सबसे निचले पायदान से काम शुरू करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें