फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davos: दुनिया के 73 फीसदी सीईओ सहमत, 12 महीनों में थम सकती है आर्थिक वृद्धि की रफ्तार

Tue, 17 Jan 2023 11:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Davos: विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के पहले दिन सोमवार को वार्षिक सर्वेक्षण जारी करते हुए पीडब्ल्यूसी ने कहा कि यह 2021 और 2022 के आशावादी दृष्टिकोण की तुलना में एक बड़ा बदलाव होगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम - फोटो : BBC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वैश्विक सर्वेक्षण में दुनियाभर के 73 प्रतिशत सीईओ ने इस बात पर सहमती जताई है कि वैश्विक आर्थिक विकास में अगले 12 महीनों में गिरावट की आशंका है। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के पहले दिन सोमवार को वार्षिक सर्वेक्षण जारी करते हुए पीडब्ल्यूसी ने कहा कि यह 2021 और 2022 के आशावादी दृष्टिकोण की तुलना में एक बड़ा बदलाव होगा। इन वर्षों में दो-तिहाई से अधिक कंपनियों के सीईओ ने आर्थिक विकास में सुधार उम्मीद जतायी थी। 

12 साल पहले पीडब्ल्यूसी ने जब से यह सर्वे शुरू किया था तब से वैश्विक आर्थिक विकास पर विभिन्न कंपनियों के सीईओ की ओर से दिए गए ये सबसे निराशावादी विचार हैं। सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि लगभग 40 प्रतिशत सीईओ को यह भी भरोसा नहीं है कि अगर वे अपनी कंपनियों में बदलाव नहीं करेंगे तो 10 वर्षों में आर्थिक रूप से वे व्यवहार्य रहेंगे या नहीं।

विज्ञापन


यह सोचना जल्दबाजी कि भारत वैश्विक आर्थिक विकास को प्रभावित करने में चीन की जगह ले लेगा ः राजन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने दावोस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि यह सोचना जल्दबाजी होगी कि वैश्विक आर्थिक विकास को प्रभावित करने  के मामले में भारत चीन की जगह ले लेगा। हालांकि उन्हाेंने इस बात से इनकार भी नहीं किया और कहा कि भविष्य में चीजें बदल सकती हैं क्योंकि भारत पहले से ही दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह बढ़ रहा है और विस्तार जारी रखने की क्षमता रखता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) से संबंधित एक प्रेस ब्रीफिंग में राजन ने कहा कि उनमें से अधिकांश को 2023 में वैश्विक मंदी की उम्मीद थी। राजन ने कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था में कोई भी सुधार निश्चित रूप से वैश्विक विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें