विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum-WEF 2020) की 50वीं सालाना बैठक स्विट्जरलैंड के खूबसूरत स्की रिसॉर्ट शहर दावोस मं होगी। विश्व आर्थिक मंच के लिए दावोस शहर को किले की तरह सुरक्षित बनाया गया है। सुरक्षा के लिए रेडार, ड्रोन, लड़ाकू विमान आदि से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
20 जनवरी से 24 जनवरी तक होगा कार्यक्रम
बता दें कि विश्व आर्थिक मंच की 50वीं सालाना बैठक दावोस में 20 जनवरी 2020 से शुरू होकर 24 जनवरी 2020 तक है। इसमें वैश्विक कारोबारियों, उद्यमियों और राजनेताओं के साथ-साथ भारत से 100 से अधिक कारोबारी व राजनेता आर्थिक महत्व और भू-राजनीतिक मामलों पर चर्चा में शामिल होंगे।
शामिल होंगे ये राजनेता
समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शामिल होंगे। इतना ही नहीं, इसमें अफगानिस्तान, आयरलैंड, फिनलैंड, ब्राजील, इराक, सिंगापुर समेत अन्य देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
भारत से ये मंत्री लेंगे हिस्सा
समारोह में भारत से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया, अमरिंदर सिंह, कमलनाथ और बीएस येदियुरप्पा शामिल होंगे। इनके साथ भारतीय कंपनियों के 100 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भारतीय नेता कई अन्य द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे।
इस विषय पर बोलेंगी दीपिका पादुकोण
विश्व आर्थिक मंच की 50वीं सालाना बैठक के दौरान चर्चा के लिए चुने गए विषयों में मानसिक स्वास्थ्य प्रमुख रहेगा। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस विषय पर बोलेंगी।
ये दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल
कार्यक्रम में भाग लेने वाले भारतीय कारोबारियों और हस्तियों में गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी, राहुल व संजीव बजाज, कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन, सज्जन जिंदल, उदय कोटक, भारतीय स्टेट बैंक के रजनीश कुमार, आनंद महिंद्रा, सुनील व राजन मित्तल, रवि रुइया, पवन मुंजाल, नंदन नीलेकणी, सलील पारेख, एचसीएल टेक के सी विजयकुमार, अजय पीरामल, रिशद प्रेमजी, अजय सिंह और फिरोजशाह गोदरेज शामिल हैं।