फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Employment: भारत के 47 फीसदी लोग नौकरी को लेकर असुरक्षित, हर 10 में से पांच भारतीयों में डर

Sat, 08 Jul 2023 05:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एडीपी के एमडी राहुल गोयल ने कहा, कई व्यवसायों को प्रतिभा खोजने और रखने में गंभीर समस्याएं आ रही हैं, इसलिए स्थिति उतनी गंभीर नहीं हो सकती है जितना कुछ लोग मानते हैं। भारत में रियल एस्टेट, निर्माण और संबंधित रोजगार के कर्मचारियों में नौकरी की असुरक्षा उच्चतम स्तर पर है।
विज्ञापन
नौकरी - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के करीब 47 फीसदी नौकरीपेशा वाले लोग रोजगार को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि अन्य देशों में यह 38 फीसदी है। 17 देशों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। भारत में हर 10 में से औसतन पांच कर्मचारियों में नौकरी जाने को लेकर डर बना हुआ है, वहीं अन्य देशों में हर 10 में से चार कर्मचारी इसे लेकर चिंतित हैं। नौकरी की असुरक्षा की भावनाएं युवाओं में सबसे अधिक हैं।

नौकरी के बारे में चिंतित होना स्वाभाविक 

विज्ञापन

एडीपी रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से किए गए सर्वे से संकेत मिलता है कि भारत में नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए सक्रिय उपाय करने की आवश्यकता हो सकती है। 32,000 लोगों के बीच सर्वे में कहा गया है कि करीब 50 फीसदी (18-24 साल) कर्मचारी मानते हैं कि वे अपने जॉब को लेकर सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि, जिनकी उम्र 55 साल है, उनमें 24 फीसदी लोग मानते हैं कि उनकी नौकरी की कोई गारंटी नहीं है। यह निष्कर्ष तब आया है जब टेक कंपनियों और पेशेवर सेवा फर्मों सहित कई क्षेत्रों में नौकरी में तेजी से कटौती हो रही है। साथ ही यह भी संकेत मिला है कि उभरते आर्टिफिशियल और ऑटोमैटिक प्रौद्योगिकियां उद्योगों में नौकरियों को और खतरे में डाल देंगी। सर्वे के मुताबिक, इस अस्थिर और अनिश्चित आर्थिक समय में श्रमिकों को अपनी नौकरी के बारे में चिंतित होना स्वाभाविक है। विशेष रूप से तब, जब प्रमुख निगमों में बड़े पैमाने पर नौकरी छूटने व मानव रोजगार के लिए एआई का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि, कुछ रोजगार ऐसे भी हैं, जहां जरूरत के मुताबिक लोग नहीं मिल रहे हैं।

कई व्यवसायों में प्रतिभाएं खोजने में गंभीर समस्याएं
एडीपी के एमडी राहुल गोयल ने कहा, कई व्यवसायों को प्रतिभा खोजने और रखने में गंभीर समस्याएं आ रही हैं, इसलिए स्थिति उतनी गंभीर नहीं हो सकती है जितना कुछ लोग मानते हैं। भारत में रियल एस्टेट, निर्माण और संबंधित रोजगार के कर्मचारियों में नौकरी की असुरक्षा उच्चतम स्तर पर है। सर्वे में शामिल 60% लोगों ने अपनी नौकरियां बचाने के लिए बिना वेतन ज्यादा घंटे तक काम करने की बात कही है।

हर पांच में से एक कर्मचारी बदलना चाहता है अपना कार्यक्षेत्र

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर पांच में से एक कर्मचारी (18-24 वर्ष वाले कर्मचारी) ने पिछले 12 महीनों में उद्योग बदलने पर विचार किया है। एक चौथाई ने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने पर विचार किया है। 55 वर्ष से अधिक उम्र के 17 फीसदी लोगों का कहना है कि वे जल्द सेवानिवृत्त होना चाहते हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें