फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में इतने लोगों को मिली केंद्र सरकार में नौकरी, यह है विभागवार ब्यौरा

Mon, 08 Jul 2019 08:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कहा है कि पिछले दो सालों में 3.81 लाख लोगों को कई विभागों और मंत्रालयों में नौकरी दी गई है। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी थी। 

विभागवार दिया ब्यौरा

सरकार ने विभागवार ब्यौरा दिया है कि कौन से विभाग में कितने लोगों को पिछले दो सालों में नौकरी पर रखा गया है। सरकार ने कहा है कि जहां एक मार्च 2017 को 32 लाख 38 हजार 397 लोग सरकारी नौकरी में थे, वहीं एक मार्च 2019 को यह आंकड़ा बढ़कर 36 लाख 19 हजार 596 हो गया। इस हिसाब से इसमें तीन लाख 81 हजार 199 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

विपक्ष ने था घेरा

बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष भाजपा नीत एनडीए सरकार को लगातार घेरता रहा। नोटबंदी के बाद इस मामले में लगातार सरकार की आलोचना होती रही थी। 

रेलवे में सबसे ज्यादा नौकरी

सरकार ने दावा किया कि सबसे ज्यादा 98 हजार 999 लोगों को रेलवे में नौकरी पर रखा गया। दो साल पहले 12.7 लाख नौकरी पर थे, जिनकी संख्या 2019 में बढ़कर 13.69 लाख हो गई।  इसके अलावा 80 हजार लोगों को पुलिस में, 53 हजार को अप्रत्यक्ष कर विभाग में, 29,935 लोगों को प्रत्यक्ष कर विभाग में नौकरी पर रखा गया है। वहीं रक्षा मंत्रालय के सिविल विभाग में 46,347 लोगों को नौकरी दी गई। 2017 में 42,370 नौकरी पर थे, जो बढ़कर 88,717 हो गए हैं। 

इन विभागों में भी मिली नई नौकरी

देश के कई लोगों को परमाणु उर्जा, दूरसंचार, जल संसाधन जैसे मंत्रालयों और विभागों में भी नौकरी मिली। इनमें 10 हजार परमाणु उर्जा विभाग, 2250 दूरसंचार विभाग, 3981 जल संसाधन शामिल हैं। इसके अलावा 7743 विज्ञान व तकनीकी विभाग, 6338 खनिज मंत्रालय, 2056 कार्मिक मंत्रालय, 1833 विदेश मंत्रालय, 3647 संस्कृति मंत्रालय, 1835 कृषि विभाग और 1189 नागर विमानन मंत्रालय में रखे गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें