फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE Co-Location Case: तिहाड़ में कैद चित्रा रामकृष्ण को 3.12 करोड़ का नोटिस, भुगतान नहीं तो संपत्ति होगी जब्त

Wed, 25 May 2022 06:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

 नोटिस में यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर वह 15 दिन के भीतर भुगतान करने में विफल रहती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही संपत्ति जब्त कर बैंक खातों को सील किया जा सकता है।
विज्ञापन
Chitra Ramkrishna, Former CEO and MD of NSE - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को शेयर बाजार में संचालन के स्तर पर चूक मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण को नोटिस भेजकर 3.12 करोड़ का भुगतान करने को कहा है। इसमें ब्याज व वसूली लागत शामिल है।

विज्ञापन


नोटिस में यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर वह 15 दिन के भीतर भुगतान करने में विफल रहती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही संपत्ति जब्त कर बैंक खातों को सील किया जा सकता है।

सेबी ने 11 फरवरी के आदेश में रामकृष्ण पर तीन करोड़ का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना रामकृष्ण के एनएसई के प्रबंध निदेशक रहते आनंद को समूह परिचालन अधिकारी तथा सलाहकार नियुक्त करने के साथ कंपनी की गोपनीय सूचना अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा करने के मामले में संचालन स्तर पर चूक को लेकर लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें