फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: 1986 बैच की आईआरएस अधिकारी संगीता सिंह को सीबीडीटी चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार, जेबी महापात्रा की लेंगी जगह

Sun, 01 May 2022 05:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीडीटी में चेयरमैन के अलावा छह सदस्य होते हैं। सभी सदस्य विशेष सचिव के स्तर के होते हैं। यह आयकर विभाग का प्रशासनिक निकाय है। फिलहाल सीबीडीटी में पांच सदस्य हैं। 
विज्ञापन
संगीता सिंह को मिला सीबीडीटी कआ अतिरिक्त प्रभार। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी संगीता सिंह को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जे बी महापात्र 30 अप्रैल को सीबीडीटी प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिसके बाद संगीता सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार, आयकर कैडर की 1986 बैच की आईआरएस अधिकारी संगीता सिंह तीन महीने या नियमित चेयरमैन की नियुक्ति, जो भी पहले हो, तक सीबीडीटी के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। फिलहाल सिंह सीबीडीटी में सदस्य (आयकर और राजस्व) हैं। इसके अलावा उनके पास सीबीडीटी में सदस्य (करदाता सेवाओं) का अतिरिक्त प्रभार भी है।

सीबीडीटी में चेयरमैन के अलावा छह सदस्य होते हैं। सभी सदस्य विशेष सचिव के स्तर के होते हैं। यह आयकर विभाग का प्रशासनिक निकाय है। फिलहाल सीबीडीटी में पांच सदस्य हैं। सबसे वरिष्ठ सदस्य 1985 बैच की आईआरएस अधिकारी अनुजा सारंगी है। 1985 बैच के आईआरएस अधिकारी महापात्र शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। महापात्र को पिछले साल सितंबर में सीबीडीटी का पूर्णकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया था। हालांकि, वह 31 मई, 2021 से चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें