फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheap Houses: सस्ते मकानों की बिक्री में 18 फीसदी गिरावट, दिल्ली-एनसीआर में भी 38.6 फीसदी की कमी

Mon, 24 Jul 2023 05:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के शीर्ष सात शहरों में जनवरी-जून के दौरान सस्ते मकानों की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के शीर्ष सात शहरों में जनवरी-जून के दौरान सस्ते मकानों की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट आई है। एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, कम आपूर्ति और ब्याज दरों में वृद्धि से जनवरी-जून में 40 लाख रुपये से कम कीमत वाले सिर्फ 46,650 मकान ही बिके। एक साल पहले समान अवधि में 57,060 मकान बिके थे। 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, मकानों की कुल बिक्री में सस्ते मकानों का हिस्सा घटकर जनवरी-जून, 2023 में 20 फीसदी पर आ गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 31 फीसदी था। कुल 2.28 लाख घर इस साल जनवरी-जून के बीच बिके, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.84 लाख थे। 

दिल्ली-एनसीआर में 38.6% कमी
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में जनवरी-जून में सस्ते मकानों की बिक्री 38.6 फीसदी घटकर 8,680 इकाई रह गई। मुंबई महानगर क्षेत्र में बिक्री मामूली घटकर 17,470 इकाई रही। बंगलूरू में इन मकानों की मांग 3,990 से घटकर 3,270 इकाई रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे में बिक्री 11,240 से घटकर 9,700 इकाई रह गई। हैदराबार में 50 फीसदी की गिरावट के साथ कुल 720 मकान ही बिके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें