फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Real Estate: Delhi-NCR में सबसे ज्यादा 16 फीसदी महंगे हुए मकान, निर्माण की ज्यादा लागत व मांग से बढ़ीं कीमतें

Thu, 15 Jun 2023 06:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

क्रेडाई की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में लगातार 11 तिमाहियों यानी करीब तीन साल से कीमतें बढ़ रही हैं। इस समय आवासीय कीमतें 8,432 रुपये प्रति वर्ग फुट के स्तर पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में महंगे हुए मकान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के शीर्ष-8 शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर मकानों की कीमतें सबसे अधिक 16 फीसदी दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी हैं। बाकी अन्य शहरों में दाम 8 फीसदी बढ़े हैं। मकानों की निर्माण लागत बढ़ने व मांग में मजबूती से कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


क्रेडाई की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में लगातार 11 तिमाहियों यानी करीब तीन साल से कीमतें बढ़ रही हैं। इस समय आवासीय कीमतें 8,432 रुपये प्रति वर्ग फुट के स्तर पर पहुंच गई हैं।

सिर्फ मुंबई में घटे दाम
कोलकाता     15 फीसदी   7,211
बंगलूरू        14 फीसदी   8,748
हैदराबाद      13 फीसदी   10,410
पुणे              11 फीसदी    8,352
अहमदाबाद   11 फीसदी    6,324
चेन्नई             4 फीसदी     7,395
मुंबई -           2 फीसदी    19,219
(कीमत: रुपये प्रति वर्ग फुट में)

  • एनसीआर में लगातार 11 तिमाहियों से बढ़ रहे हैं आवासीय संपत्तियों के दाम।

विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे पर 59 फीसदी बढ़ा भाव
दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक कीमत द्वारका एक्सप्रेसवे पर 59 फीसदी बढ़ी हैं। सेंट्रल पेरिफेरल रोड के खुलने और नेशनल हाईवे-8 से जुड़ने से ऐसा हुआ है। गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम में कीमतें 42 फीसदी बढ़ी हैं। एनसीआर में सर्वाधिक कीमत अब यहां हो गई है।
विज्ञापन


बड़ा घर खरीदने में ग्राहकों की दिलचस्पी
क्रेडाई के अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा, कोरोना महामारी के बाद सुविधाओं के आधार पर ग्राहकों की बड़े मकान खरीदने में दिलचस्पी बढ़ी है। इसलिए, मकान की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद हम उम्मीद करते हैं कि रियल एस्टेट में मजबूत वृद्धि जारी रहेगी।  

  • कोलियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक पीयूष जैन ने कहा कि आवास क्षेत्र लचीला बना हुआ है, जो वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बीच उच्च ब्याज दरों से उत्पन्न चुनौतियों की भरपाई कर रहा है। नीतिगत दरों के यथावत रहने से भी आवासीय मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें